.प्रेस रिलीज,:-दिनांक 08 नवंबर 2022
झारखण्ड, बोकारो से गणेश प्रसाद महतो!
” झारखण्ड के बोकारो जिला के ललपनिया के लुगुबुरु में.2 दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय संताली महाधर्म सम्मेलन में देश. विदेश से. श्रद्धालु भक्तो ने की पूजा -अर्चना!
——————————————— संथालियों के महान तीर्थ स्थल लुगुबुरु घण्टाबाड़ी धोरोमगढ़ में दो दिवसीय 22 वां अंतर्राष्ट्रीय संताल सरना धर्म महासम्मेलन शुरू हुआ.
धर्म महासम्मेलन राजकीय महोत्सव घोषित है!झारखण्ड के बोकारो जिला के ललपनिया में पहले दिन देश विदेश से लगभग तीन लाख से अधिक श्रद्धांलु पहुंचे!श्रद्धांलुओं ने लुगु बाबा के दर्शन व पूजन के लिये दोरबार चट्टानी से लुगुबुरु घिरी दौलान
( गुफा )की यात्रा शुरू की! पहाड़ पर सात किलोमीटर की यात्रा शुरू करने से पूर्व निहोर बिनती की गई! यात्रा में बच्चे बुड्ढे और महिलाएं भी शामिल हैं!राजकीय महोत्सव में शामिल होने दुमका,. जमशेदपुर, राँची, धनबाद, जामताड़ा, लिटिपड़ा, गुमला,, लातेहार, सिमडेगा आदि जिलों के अलावा असम, मणिपुर, त्रिपुरा, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, बिहार से श्रद्धांलु पहुंचे! नेपाल, बांग्लादेश, भूटान, और इंग्लैंड से भी लोग पहुंचे! देश -विदेश से श्रद्धांलुओं के आने का सिलसिला जारी है! राष्ट्रपति के दामाद ने भी दर्शन किया! असम के पूर्व स्पीकर भी दर्शन करने पहुंचे!




