जिल्हा

ठण्ड से हलाकान कर रहे मच्छर
ग्रामीण क्षेत्र में गंदगी , खुली नालियों से मच्छरो का प्रकोप ग्राम पंचायत प्रशासन का ध्यान नहीं

पुलिस की आवाज न्यूज़ नेटवर्क को जानकारी मिलेनुसार ग्रामीण क्षेत्र में इन दिनों मच्छरों का प्रकोप बढ़ा हुआ है। बरसात के दिनों में पानी मच्छरों के अंडे पानी पर स्थिर नहीं पाते जबकि ठंड में इनका प्रजनन तेजी से होता है इसीलिए लोग ठंड में भी पंखा लगा कर सोने को मजबूर है खुली नालिया, गोबर , नमी , खाली प्लाटो आदि के कारण मछरो कि तादाद बढ़ी हुयी है स्वच्छ भारत अभियान केवल कागजों पर सीमित रह गया है बीते कोरोना काल से ही ग्रामीण क्षेत्रों में ग्राम पंचायत ध्यान नहीं दे रही है महीने महीने से नाली सफाई नहीं हो रही है साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में कूड़े कचरे का साम्राज्य बना हुआ है यह प्रशासन निधि उपलब्ध ना होने का रोना रो रही है वही खुले में शौच विधि फिर से शुरू हो गई है ऐसे में याहा स्वच्छ भारत अभियान की धज्जियां उड़ रही है

स्वच्छ भारत अभियान पर गंभीरता से हो अमल

उल्लेखनीय यह है कि भारत सरकार द्वारा स्वच्छ भारत अभियान को जिंदा रखने के लिए अनेक योजनाएं उपक्रम चलाए गए हैं । यह कभी 2 अक्टूबर गांधी जयंती के मौके पर गांव गांव स्वच्छ भारत अभियान का नारा दिया गया था जिसमे खुले में शौच विधि को रोकने के लिए यहां योजनाओं के तहत घर-घर शौचालय निर्माण किए गए हैं जिसमे कभी खुले में शौच विधि करने पर कार्रवाई की जा रही थी ऐसे में कुछ हद तक प्रशासन का यहां यहां मिशन सफल होते दिखाई दे रहा था लेकिन आज की स्थिति बिल्कुल विपरीत है या ग्रामीण क्षेत्रों में से स्वच्छ भारत अभियान के नियमों पर कोई ध्यान नहीं दे रहा है अनेक गांव में शौचालय निर्माण कार्य केवल कागजों पर है पुराने शौचालयों को दिखाकर नए शौचालय की बिल निकालने का काम करने की चर्चाएं है जिसमे स्थानीय प्रशासन की मिलीभगत से यहां मुमकिन हो पाया है

शौचालय कार्य पूरे हुआ बिना निकाले बिल

इसके अलावा अनेक लाभार्थियों के शौचालयों के निर्माण कार्य अभी भी अधूरे पड़े हैं शौचालय बनाया नहीं गया है शौचालय में भ्रष्टाचार होने की संभावना जताई जा रही है जिसकी जांच की मांग अनेक बार उठाई गई लेकिन यह कार्य ठंडे बस्ते में डाल दिया गया है जिसके परिणाम स्वरूप खुले में स्वच्छ विधि को रोकने में प्रशासन पूरी तरह असफल रहा है यहां ग्रामीण क्षेत्रों में यहा प्रक्रिया निरंतर जारी है जिसमें स्थानीय ग्राम पंचायत प्रशासन भी ध्यान नहीं दे रही है

रुपसिंग फत्तूजी पिलगर
प्रतिनिधि भंडारा जिला पत्रकार
पुलिस की आवाज न्यूज़ नेटवर्क

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button