राजकीय

पोलीस की आवाज न्यूज नेटवर्क प्रशांत बारई- महाराष्ट्र नव निर्माण सेना के किसान सेना के जिला अध्यक्ष पद पर नियुक्त

पोलीस की आवाज न्यूज नेटवर्क प्रतिनीधी-काटोल-:
काटोल तहसील के प्रगतिशील किसान तथा यहां के सामाजिक, शैक्षणिक, खेल, धार्मिक, पत्रकारिता एवं राजनीतिक संगठनों से जुड़े प्रशांत भैय्याजी बारई महाराष्ट्र नव निर्माण सेना के किसान सेना के नागपूर जिला अध्यक्ष बने ।
काटोल के युवा तथा (ऑर्गेनिक) जैविक खेती के पक्षधर, अनेक सामाजिक संस्थाओं से जुड़े प्रशांत भैय्याजी बारई को 23अगस्त को महाराष्ट्र नव निर्माण सेना के प्रमुख राज ठाकरे के निर्देशों पर महाराष्ट्र राज्य नव निर्माण सेना के राज्य किसान आघाडी के प्रदेश सरचिटणीस तथा प्रदेशाध्यक्ष संतोष नागरगोजे, प्रदेश सरचिटणीस हेमंत गडकरी, सहकार सेना प्रदेशाध्यक्ष दिलिप (बापू)धोत्रे, नागपुर जिला म न से अध्यक्ष किशोर सरायकर, उपाध्यक्ष अजय सिरसवार, काटोल तहसील अध्यक्ष दिलीप गायकवाड़, उपाध्यक्ष अनिल नेहारे, मराठी कामगार सेना चंद्रपुर के सचीन भोयर,नरखेड तालूकाध्यक्ष सारंग धोटकर , आदी के उपस्थिती में किसान सेना आघाडी प्रदेशाध्यक्ष द्वारा नागपुर जिला किसान सेना के जिला अध्यक्ष के पद पर प्रशांत बारई को नियुक्त किया गया है ।
प्रशांत बारई के नियुक्त पर यहां के पत्रकार संघ के साथ साथ खेल, कृषी, धार्मिक तथा सामाजिक, सांस्कृतिक संगठनों ने अभिनंदन किया गया है ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button