पालक मंत्री द्वारा पुलिस उपनिरीक्षक धवल देशमुख को महानिदेशक का प्रशस्ति पदक प्रदान किया गया।महाराष्ट्र दिवस पर सम्मान चिन्ह देकर सम्मानित किया गया
कोंढाली -= दुर्गा प्रसाद पांडे
पुलिस विभाग में उत्कृष्ट कार्य निष्पादन, विशिष्ट सेवा एवं विशेष उपलब्धियों के लिए दिए जाने वाले पुलिस महानिदेशक पदकों की सूची सोमवार को घोषित की गई। पुलिस महानिदेशक रश्मि शुक्ला ने इन पदकों की घोषणा की। राज्य के पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को इस पदक से सम्मानित किया गया। इसमें कोंढाली पुलिस स्टेशन में कार्यरत पुलिस उपनिरीक्षक धवल अशोकराव देशमुख भी शामिल हैं।
महाराष्ट्र राज्य के राजस्व मंत्री और नागपुर जिले के पालक मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने 1 मई को महाराष्ट्र राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर उन्हें महाराष्ट्र राज्य पुलिस महानिदेशक पदक और प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया।
नागपुर जिला पालकमंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने धवल अशोकराव देशमुख को पुलिस महानिदेशक पदक प्रदान किया, जिनका नागपुर पुलिस आयुक्त रवींद्र सिंघल ने अभिनंदन किया। इस अवसर पर नागपुर राज्य आयुक्त, नागपुर शहर आयुक्त, जिला कलेक्टर नागपुर, पुलिस आयुक्त, पुलिस अधीक्षक, नागपुर जिला परिषद के सीईओ सहित जिले के विभिन्न विभागों के प्रमुखों को यह सम्मान प्रदान किया गया।
