कोंढाली -मासोद राजस्व मंडल जलमग्नक्षेत्रीय नालों सहित जामनदी में भारी बाढ़खेतों में घुसा पानी. फसलों की तबाही

संवाददाता -कोंढाली -दुर्गाप्रसाद पांडे
२१तथा २२सिंतम्बर के रोज धुंआधार (मुसलाधार) बारिश के चलते काटोल तहसील के कोंढाली -मेटपांजरा जिलापरिषद सर्कल के कोंढाली -मासोद राजस्व मंडलों के साथ साथ संपुर्ण तहसील में धुंआधार- मुसलाधार बारिश के चलते इस क्षेत्र के सभी छोटे -बडे नालों के साथ यहां जाम नदी ऊफान पर होने से स्थानिय नदी नालों के बाजू के तथा राज्य राजमार्ग के बाजू के किसानों के खेतों में बाढ के पाणी ने तबाही मचाई है.
कोंढाली -काटोल क्षेत्र में २१सितंम्बर के अपह्रांन तीन बजे के बाद भारी बारिश हूई यह बारीश लातार कम जादा चलती रही. २२सितंम्बर देर रात से तेज बारिश शुरू हुई जो देर शाम तक बरसती रही. तेज बारीश के चलते धुरखेडा, बोरगाव, मासोद, चिखली, खैरी, कोंढाली, दुधाला, सालई, पांजरा काटे, दोडकी, जाटलापुर, कामठी, कलकुही, केलपूर, कचारी सावंगा के किसानों के साथ जाम नदी, तथा अन्य नदीयों के किनारे के किसानों की फसलों को भारी नुकसान हुआ. धुरखेडा के जाम नदी के समिपस्थ. किसान राहूल व्हराडपांडे के खेत में बाढ़ ने भारी तबाही मचाई.

तालाब के गेट खोलने की मांग
बिहालगोंदी का तालाब ओव्हर फ्लो किसानों की आवाजाही बंद
इसी प्रकार कोंढाली के समिपस्थ बिहालगोंदी का तालाब शत प्रतिशत भरने से तालाब में हो रहे संग्रहित जल (बैकवाटर ) से यहाँ के किसानों , गोपालकों, तथा चरवाहों के साथ ही यहां के पेयजल के कूऐं पर जाने वाला मार्ग भी जलमग्न होने से यहाँ का मार्ग अविरूद्ध हो गया है.

बिहालगोंदी के तालाब के गेट खोलना एक मात्र एक मार्ग बचा है. साथ ही तालाब में भारी सिपेज है. यहां तालाब के गेट खोलने के लिये स्थानिय किसान, गोपालकों द्वारा मांग की गयी है.
राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे धोकादायक तालाब
कोंढाली -वर्धा टी पांईट पर कोंढाली -वर्धा फोर लेन के निर्माण कार्य के चलते बांऐ साईट के किनारे पेट्रोल पंप के समिप ड्रेनेज निर्माण के आभाव के चलते नागपूर -मुंबई राजमार्ग पर पुलीस स्टेशन से मात्र 300मिटर दुरी पर राजमार्ग के ठिक किनारे छह फुट गहरा तथा 100फिट चौडा धोकादायक तालाब बन गया है जिससे कोंढाली -वर्धा मार्ग का यातायात ठप्प हो जाती है.
इसी प्रकार कोंढाली काटोल राज्य राज मार्ग का बारीश का पानी यहाँ सडक मार्ग किनारे किसानों के खेतों में घुसने से खरिफ फसलों की भारी नुकसान होने की जानकारी स्थानिय किसानों द्वारा दी गयी है. साथ ही राज्य सरकारके लोकनिर्माण विभाग द्वारा यहाँ के कोंढाली -से बहीरम बाबा मंदिर के समिपस्थ नदीतक दोनो ओर ड्रेनेज की मांग की है.
एस डी एम पडोले ने दिये जांच के निर्देश
काटोल तहसील के कोंढाली -मेटपांजरा क्षेत्र में 21व 22सितंम्बर को हुऐ मुसलाधार बारिश में नदी नाले तथा सडको के किनारे के खेती के फसलों के नुकसान के जांच के लिये काटोल के उपविभागीय अधिकारी तथा एस डी एम शिवराज पडोले द्वारा जांच निर्देश दिऐ की जानकारी एस डी एम काटोल कार्यालय दिऐ गये है.
उपविभागीय अधिकारी शिवराज पडोले के निर्देश मिलते ही राजस्व तहसीलदार तथा जलसंपदा विभाग के उपविभागीय अधिकारी कुरळकर घटना स्थल बिहालगोंदी तालाब पर पहूंचकर घटना स्थल निरिक्षण किया तथा धोकादायक जलसंग्रहण के निकासी की व्यवस्था किये जाने की जानकारी दी .
