सामाजिक

लाखोटिया भुटाडा सीबीएसई हाई स्कूल के तन्हा पोला उत्सव के रंग में रंगे बच्चेनंदीबैल पर चंद्रायन -०३के साथ बालवैज्ञानिक पहूंचे पोलाउत्सव में

संपूर्ण महाराष्ट्रात सर्वांत जास्त पसंतीदा

पोलीस कि आवाज न्युज नेटवर्क

संवाददाता-कोंढाली –
दुर्गा प्रसाद पांडे

शनिवार, 16 सितंबर को सुबह 10 बजे, लाखोटिया भूतड़ा सीबीएसई हाई स्कूल के मैदान को काष्ठ के नंदी बैलों को विविध रंगों तथा फुल मालाओं से सजाकर लाये गये थे, जबकि बच्चों ने भारतमाता, किसानों, महिला किसानों, मजदूरों, तथा राष्ट्रीय नायकों के के वेषभूषा के साथ तयार होकर अपने अपने आकर्षक सुंदर नंदीयों के साथ सामाजिक संदेश के फलक लेकर पोलाउत्सव समारोह में उपस्थिती‌ में यहां के लखोटिया भुतडा सीबीएसई हाई स्कूल में तन्हा पोला उत्सव मनाया गया।
बालकों ने हर्षोल्लास से मनाया तान्हा पोलाउत्सव
इस अवसरपर बच्चों की वेशभूषा और आकर्षक नंदी सजावट बहुतही आकर्षण की रही।


लखोटिया भुतड़ा सीबीएसई हाई स्कूल के नर्सरी से स्टैंडर्ड टू ‌तक के १५६बालकों ने यहां प्रांगण में समृद्ध देश, पर्यावरण संतुलन, किसानों की सुरक्षा के‌ सामाजिक संदेश के फलक के साथ विभिन्न वेशभूषा पहने हुए बालकों ने अपने नंदी बैल के साथ स्कूल द्वारा आयोजित पोल उत्सव में ‌बालकों की आकर्षक वेशभूषा के साथ सहभागीता दर्शायी.इस पोला उत्सव के अवसरपर सभी का ध्यान आकर्षित किया। इस अवसर पर पौधा रोपण, पौधासंरक्षण, बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संस्था की उपाध्यक्षा रेखाताई राठी, लाखोटिया भुटाडा हाई स्कूल एवं जूनियर कॉलेज के प्राचार्य सुधीर बुटे, सीबीएसई हाई स्कूल की प्राचार्य डॉ. ज्योति राऊत थे।


आयोजित पोलाउत्सव के अवसर पर आकर्षक नंदी सजावट ,तथा आकर्षक वेषभूषा से सजे बालकों को प्रोत्साहन पुरस्कार के लिए चुना गया । तान्हा पोला उत्सव देखने के लिए बड़ी संख्या में अभिभावक और माध्यमीक तथा हायस्कूल के छात्र उपस्थितीथी. कोंढाली के नंदीपोला उत्सव में चंद्रायान 03,
तन्हा पोला उत्सव के रंग में रंगे बच्चे
शुक्रवार, 15 सितंबर के शाम पांच बजे, यहाँ के गांधी लेऊट में आकाश गजबे मित्र परिवार के ओर से आयोजित नंदिबैल पोला के आयोजन के अवसरपर नन्हे बालकों ने यहां गांधी मैदान में काष्ठ के नंदी बैलों को विविध रंगों तथा फुल मालाओं से सजाकर लाये गये थे, यहां के नंदीबैल पोले के अवसर पर बालवैज्ञानिक के सोच के साथ अवनी घुगे बालिका द्वारा चंद्रायन-3, के रुप नंदीबैल पर सजाकर लाया गया था.इसी प्रकार
भारतमाता, किसानों, तथा राष्ट्रीय नायकों के के वेषभूषा के साथ तयार होकर अपने अपने आकर्षक सुंदर नंदीयों के साथ सामाजिक संदेश के फलक लेकर पोलाउत्सव समारोह में उपस्थिति दर्शायी.इस अवसरपर कोंढाली ग्राम पंचायत सदस्या सुनीता गजबे, सुप्रिया गजबे , राजू गजबे तथा आकाश गजबे द्वारा नंदीपोला उत्सव में सहभगीता दर्शाने वाले सभी बालकों को पुरस्कृत किया गया. इसी प्रकार कोंढाली के शिरमी, सायखोड, रामनगर, ऊमाठे नगर, राऊतपुरा,ठवळे पुरा, शनिवारीपेठ, विकास नगर,भोईपूरा के साथ साथ विभिन्न स्थानों पर नंदी पोला मनाया गया. सभी स्थानों पर बालकों को पुरस्कृत किया गया.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button