सरगर्मी से चल रहे चुनाव में गणेशराम बावने निर्विरोध संचालक बने।
महाराष्ट्र एवं मध्यप्रदेश में एकसाथ प्रसारित
पोलीस कि आवाज न्यूज़
तुमसर वार्ता:-भंडारा जिले के तुमसर तहसील में क्रुषी उत्पन्न बाजार समिति तुमसर का चुनाव सरगर्मियों पर चढ रहा है। तिन पॅनल अपनी -अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। बताया जाता है की भंडारा जिले में तुमसर मंडी में किसान वर्ग बडे़ पैमाने पर आकर अपना माल व्यापारियों को बेचते है। तुमसर के बाहरी क्षेत्रों से माल आता है। जो तुमसर शहर को कुबेर नगरी कहते है उस में तुमसर क्रुषी मंडी का भारी योगदान है। क्रुषी मंडी का संचालक बनना यह यह बहुत बड़ी उपलब्धि है क्योंकि यह दो तहसील तुमसर और मोहाळी मिलके मतदाताओं को रुझाकर मतदाताओं का मतदान लेना पड़ता है। ईस चुनाव में आजी ,माजी आमदार और राजकीय पक्ष के पदाधिकारियों की प्रतिष्ठा दाव पर लगी रहती है। ईस चुनाव में दोनों तहसील के व्यापारी (रासन कोटा संचालक) , किसान, सरपंच, ग्रामपंचायत, सदस्य, मजदूर यह तत्परता से अपने मतों का प्रयोग करके अपने पसंदीदा उमेदवार चयन करते हैं । ईस चुनाव के परिनाम को मद्देनजर रहते हुए आनेवाले विधानसभा चुनाव की निव रखी जायेगी।



ऐसे महत्वाकांक्षी चुनाव में निर्विरोध चुनके आना सबसे बड़ी उपलब्धि हासिल करना है। ज्योकी गणेश राम बावने ने तुमसर क्रुषी उत्पन्न बाजार समिति सेवा सहकारी मतदार संघ भटक्या विमुक्त जमाती से नामांकन दाखिल किया जिसमें निर्विरोध संचालक निर्वाचित हुए। श्रीयुत बावने कुरमुडा गाव के पुर्व सरपंच, विविध कार्यकारी सेवा सहकारी संस्था कुरमुडा के वर्तमान अध्यक्ष, नाकाडोंगरी सहकारी राईस मिल सोसाइटी के संचालक पद पर कार्यरत हैं।
