पलास तलमले मृत्यु प्रकरण वाहन चालक के खिलाफ कठोर कार्यवाही करे।
महाराष्ट्र एवं मध्यप्रदेश में एकसाथ प्रसारित
पोलीस कि आवाज न्यूज़
भंडारा जिला वार्ता:-भंडारा जिलें के तुमसर शहर के राम कृष्ण नगर के रहीवासी युवक पलास तलमले उम्र (२५वर्ष) शाम को चार बजे करीब बालाजी लॉन तुमसर रोड पर चाय टपरी पर चाय पिकर निकला और रस्ता पार करते हुये लॉन के पास अज्ञात कार ने टक्कर मार दी। ईस दुर्घटना से गंभीर रुप से घायल पलास तलमले की उपचार दरम्यान नागपुर मेडिकल में मृत्यु हुई।
ऐसी घटनायें किसी की थाने के अन्तर्गत नहीं होने की दखल प्रशासन ने लेनी चाहिए और
निर्दोष मृतक युवक पलास तलमले के पिता केशव तलमले को न्याय देकर दोषी वाहन चालक के उपर के कड़ी से कड़ी कार्यवाही होनी चाहिए ऐसी मांग “पोलीस कि आवाज न्यूज़ चैनल” अपने लेखनी के माध्यम से कर रहा है।


मृतक युवक तलमले सामान्य परिवार के बेटे थे। उनकी अचानक मौत हो जाने से उनके परिवार पर दुखों का पहाड़ टुट पडा।
ईस घटना के दोषी वाहन चालक के खिलाफ हीट ॲन्ड रन कानून के तहत मामला दर्ज कर बड़ी से बड़ी कार्रवाई करने की मांग शिवसेना के विभाग प्रमुख अमित मेश्राम और उनके सहकारिताओं ने पुलिस निरीक्षक नरेन्द्र हिवरे को निवेदन देकर मांग कि है।
निवेदन देते हुए स्वराज्य युवा एकता फाऊंडेशन के संस्थापक अध्यक्ष अमित मेश्राम, शाखा प्रमुख रोशन ढोके, मृत्यु पलास के पिता केशव तलमले, योगेस चिंधालोरे, प्रतिक तलमले, बाळकृष्ण भोंगाडे, अतुल पोटभरे, अल्पित आगाशे, अमृत चरडे, विक्की वैरागडे, पवन पोटभरे, भुषण सानेकर आदि उपस्थित थे।



