राज्य में किसानों के लिये मजबूत सडक मार्ग का निर्माण हो!राज्य किसानों के समृद्धि के लिए PRDA (पंधान सड़क विकास प्राधिकरण-) की स्थापना भी हो
महाराष्ट्र एवं मध्यप्रदेश में एकसाथ प्रसारित
पोलीस कि आवाज न्यूज़
कोंढाली – संवाददाता –
दुर्गा प्रसाद पांडे
देश के सर्वांगीण विकास की प्रक्रिया को गतिमान करने के लिये पायाभूत सुविधांओं को वृद्धिंगत करना यह विकास के गती को बढावा देता है. महाराष्ट्र सरकार द्वारा विकास को अधिक वृद्धिंगत करने के लिये नागपूर -मुंबई तक
*हिंदुह्रदयसम्राट बाळासाहेब ठाकरे महाराष्ट्र समृद्धी महामार्ग निर्माण किया गया है.नागपुर-मुंबई समृद्धि राजमार्ग-नागपुर-गोवा शक्ति पीठ समृद्धि राजमार्ग का निर्माण अत्याधुनिक सुविधाओं और सुविधाओं के साथ किया जा रहा है। यह महाराष्ट्र राज्य के लिए गर्व की बात है।
लेकिन किसानों की समृद्धि के लिए केंद्र या राज्य सरकार की ओर से पर्याप्त फंड नहीं होने के कारण ग्रामीण क्षेत्रों में किसानों की समृद्धि (सड़कों का निर्माण) को अब तक भी पर्याप्त सही दिशा नही मिल रही है.। केंद्र और राज्य सरकार NHAI और MSRD के माध्यम से देश तथा राज्य में समृद्धी महामार्ग निर्माण हो रहे है.

इसी तरह
यदि किसानों की समृद्धि का मार्ग प्रशस्त करने के लिए महाराष्ट्र रूलर रोड डेव्हलपमेंट अथॉरटी (MRRDA) के अथवा (पांधन रोड डेवलपमेंट अथॉरिटी (PRDA)) जैसी किसानों के हित में किसान मार्ग निर्माण प्राधिकरण पस्थापित की जानी चाहिए जिससे , किसान समृद्ध होंगे और यह राज्य के लिए गर्व की बात होगी .यह जानकारी नागपूर जिले के कोंढाली के युवा किसान स्वप्निल व्यास द्वारा दी गयी है. साथ ही किसानों के प्रगती के लिये पांधन रोड प्राधिकरण के विषय में सरकार से विषेश कोष निर्माण मांगा की गयी है.
काटोल तहसील क्षेत्र के किसानों के खेतों में पहूंचने के लिये मार्ग निर्माण नीधी की कमी के चलते यहाँ के किसानों के खेतों तक पहूंचाने के लिये पहूंचमार्ग(पांदन सडक) निर्माण कार्य नही हो पा रहे यह जानकारी भी स्वप्निल व्यास द्वारा दी गयी है.

इसी प्रकार ग्रामीण आंचल के किसानों के बेहतर किसानी के लिये पांदन सडक प्राधिकरण के साथ साथ हर राजस्व मंडल के तहत कृषी वैज्ञानिकों एवं कृषी चिकित्सा प्रयोग चिकित्सालयों को मंजुरी की मांग स्थानिय किसान प्रकाश गुप्ता, प्रा. भास्कर पराड, शहाजीराजे जाधव, महेंद्र ठवले, धांडे, रमेश वंजारी, अंसार बेग, प्रकाश बारंगे, राजू किनेकर, राजकुमार चोपडे, याकूब पठाण, संजय राऊत, प्रवीण गोडबोले, दुर्गेश तिवारी,संजय ठवळे,शाम बागडे, विलास दार्हेकर, तुषार राऊत, प्रेमराज मानमोडे, कुणाल भांगे, प्रमोद आष्टणकर, विकास कामडी, युसूफ खान,बाबाराव माळोदे आदी किसानों द्वारा मांग की गयी है.




