राज्य

बैक आँफ इंडिया का स्थापना दिवस संपन्न

कोंढाली (संवाददाता)-दुर्गाप्रसाद पांडे
स्थानीय बैक आँफ इंडिया शाखा मे 118 वा स्थापना दिवस कार्यक्रम का आयोजन हुआ जिसमे किसान,व्यापारी,महिला बचत गुट आदी का बैक व्दारा सत्कार किया गया.


बैक आँफ इंडिया के 118 वे स्थापना दिवस कार्यक्रम की प्रस्तावना आकाश जैन ने की जिसमे बताया की बैक आँफ इंडिया कोंढाली की पहली राष्ट्रीयकृत बैक जिसके कोंढाली क्षैत्र मे कुल 45 हजार ग्राहक है.ग्राहकों को मार्गदर्शन करते हुये बैक आँफ इंडिया कोंढाली शाखा प्रबंधक राहुल सोरमारे ने बताया की बैक आँफ इंडिया की स्थापना को 118 वर्ष हुये है कोंढाली मे बैक आँफ इंडिया 27 दिसबंर 1969 से नियमित सेवा दे रही है बैक के कुल लगभग 45 हजार ग्राहक है जिसमे बडी संख्या मे किसान है वैक ने 2023-2024 मे कुल 11 करोड रुपये फसल कर्ज का वितरण 900 किसानो को किया गया.इस वर्ष 355 किसानो को 3करोड 55 लाख रुपये नया फसल कर्ज दिया गया .बैक आँफ इंडिया कोंढाली शाखा प्रतिवर्ष 150 करोड रूपयों का व्यवसाय करती है यह जानकारी शाखा प्रबंधक राहुल सोरमारे ने दी.इस अवसर पर बैक के ग्राहक तथा गांधी ट्रेडिंग कंपनी के मालिक सुरेश गांधी ने बैक आँफ इंडिया कोंढाली शाखा की सेवा से सभी व्यवसायी क ग्राहक संतुष्ट होने की जानकारी दी तथा कोंढाली के उपसरपंच तथा युवा किसान ललितमोहन कालबांडे ने बताया बैक किसानो को अच्छी सेवाये देरही शिक्षक ग्राहक राजाराम खामकर ने भी बैक के काम अधिकारी तथा कर्मचारियों की सेवा की प्रशंसा की. कार्यक्रम की सफलता के लिये बैक आँफ इंडिया कोंढाली शाखा के सभी अधिकारी तथा कर्मचारीयों ने प्रयास किया.
इस अवसर पर कृषी अधिकारी सुजाता ढबाले, अधिकारी शुभम कापसे, अभय गेडाम,लक्ष्मी‌ मधुमटके,संजय बाबूळकर,सागर मिश्रा,पवन सवते, विद्याधर चिचखेडे, प्रमोद भातकुलकर,आकाश ‌ढोबळे, आकाशजैन, शरद येवले , विशाल बोरजे,प्रणाली गायधने,अंकित तागडे,योगेश फरकाडे,सचीन बांगरे, गजानन भलावी,तथा राहूल जोगी के साथ साथ व्यापारी,नोकरदार,महिला, खातेदार उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button