तुमसर तहसील के गोबरवाही प्राथमिक आरोग्य केंद्र मे 13-14 वर्षो मे एक भी नहीं हुआ पोस्टमॉर्टम
गोबरवहि का शव विच्छेदनगृह बेकार नहीं हो रहा उपयोग

: पुलिस की आवाज न्यूज़ नेटवर्क को जानकारी मिलेनुसार ग्रामीण जनता, किसानों, मजदूरों के लिए मूलभूत सुविधाएं आवश्यक है जैसे बेहतर स्वास्थ्य सेवा , पीने का पानी,अच्छी सड़कें, शिक्षा की सुविधाएं, बेहतर परिवहान सेवा, सिंचाई सुविधा, रोजगार के अवसर, केरोसिन की उपलब्धता , आदि अनेक विषय है उस पर तो ध्यान सरकार ने केंद्रित करना चाहिए वह जनप्रतिनिधि ने ध्यान देना चाहिए 13-14 वर्ष पूर्व गोबरवाही प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भंडारा जिला परिषद ने करीब 4-5 लाखों रुपए खर्च कर शव विच्छेदन गृह बनाया परंतु इतने वर्षों बाद भी आज तक एक भी शव विच्छेदन युक्त भवन में नहीं किया गया फिर ऐसे निर्माण कार्य पर जनता का पैसा बर्बाद करने में क्या अर्थ है ऐसे सवाल जनता द्वारा उठाया जा रहा है
गोबरवाही अंतर्गत 44 गांव है लेकिन नहीं होता शव विच्छेदन
गोबरवाही ने पुलिस स्टेशन भी है गोबरवाही थाना क्षेत्र में करीब 44 गांव है घटनाएं होती रहती है जिसमें पोस्टमार्टम कराना आवश्यक होता है गोबरवाही में तुमसर उप जिला रुग्णालय 22 किलोमीटर दूर है क्षेत्र के अनेक गांव से तुमसर 40 -50 किलोमीटर दूर है तुमसर तक पोस्टमार्टम करवाने के लिए शव को ले जाना पड़ता है और फिर अंत्योप्ती के लिए गांव में लाना पड़ता है परिवार जनों को परेशानी उठानी पड़ती है अन्य क्षेत्रों में भी इसी प्रकार की परेशानी आम जनता को हो रही है परंतु कोई भी जनप्रतिनिधि आज तक आवाज नहीं उठाया होगा ऐसा जनता में चर्चा का विषय बना हुआ है
गोबरवाही स्वास्थ्य केंद्र का शव विच्छेदन गृह कचरा घर बन गया
शव विच्छेदन गृह निर्माण में जिला परिषद व राज्य सरकार का पैसा खर्च हो गया ठेकेदारों को निर्माण कार्य करने में लाभ हो गया निर्माण कार्य ऐसी प्रक्रिया है कि हर स्तर पर परसेंटेज देना पड़ता है वह भी संबंधितो को मिल गया जनता को क्या मिला जनप्रतिनिधियों को इस दिशा में प्रयास करना होगा की गोबरवाही में शव विच्छेदन की प्रक्रिया देर से ही क्यों ना हो व शुरू हो जाए जिला परिषद को मिनी मंत्रालय कहा जाता है राज्य के मंत्रिमंडल को भी ज्वलंत समस्या विचार करने की ओर ध्यान देने की आवश्यकता है गोबरवाही स्वास्थ्य केंद्र ने बनाया गया शव विच्छेदन गृह हालत ऐसी मानो कचरा घर बन गया है
रुपसिंग फत्तूजी पिलगर
प्रतिनिधि भंडारा जिला पत्रकार पुलिस की आवाज न्यूज़ नेटवर्क


