राजकीय

पोलीस की आवाज 🔊 न्यूज नेटवर्क📡
11वी कक्षा के अनेक छात्र पढाई से वंचित
जिला शिक्षणाधिकारी तथा उपसंचालक शिक्षण दे रहे आदेश का हवाला
छात्र है पर प्रवेश की मंजुरी नही
आदिवासी बाहुल क्षेत्र में छात्रों का भविष्य अंधकारमय!
राज्य के शिक्षण मंत्री एवं नागपूर केपालक मंत्री से अतिरिक्त प्रवेश को मंजुरी देने की अभिभावकों की मांग*
-पोलीस की आवाज न्यूज नेटवर्कचैनल संवाददाता कोंढाली-दुर्गाप्रसाद पांडे

यहां के लखोटीया भुतडा कनिष्ठ महाविद्यालय में गुणवत्ता सूची के अनुसार राज्य के शिक्षण बोर्ड से मंजूर विज्ञान (80),वाणिज्य (80),तथा कला शाखा में (80)कुल280छात्रों का प्रवेश विगत जुलाई माह में ही होकर पठार शुरू भी हो गयीथी.फिर भी 350छात्र प्रवेश के इंतजार में थे.प्राप्त जानकारी के अनुसार कोंढाली तथा समिपस्थ धोतिवाडा, कामठी, मासोद,जामगढ म्हसाला,गणेश पुर,दुधाला तथा कोंढाली नगर में तिन हायस्कूलें है. इस वर्षे दसवी कक्षा का परिक्षा परिणाम ज्यादा आया. फलस्वरूप गुणवत्ता के आधार पर प्रवेश के चलते अनेक छात्र प्रवेश से वंचित रह गये.तब अभिभावकों मे खलबली मची तथा स्थानिक प्राचार्य तथा शिक्षण संस्था के संचालक मंडल पर छात्रों के अतिरिक्त प्रवेश के लिये दबाव बढने लगा. प्राचार्य द्वारा जिला शिक्षण अधिकारी एवं उप संचालक शिक्षण के ओर अतिरिक्त प्रवेश के लिये छात्रों की सूची भेजने पर के प्रवेश की अनुमती दी गयी.तथा पहले 20 छात्रों को तथा बाद में 20 अतिरिक्त प्रवेश की मंजूर दी गयी है. फिर भी अभी50 विज्ञान,52वाणिज्य,तथा कला शाखा के18 कुल120 छात्र तथा अभिभावकों द्वाराअतिरिक्त प्रवेश के इंतजार में कनिष्ठ महाविद्यालय के चक्कर काट रहे है. वहीं कनिष्ठ महाविद्यालय के प्राचार्य द्वारा जिला शिक्षण तथा शिक्षण उप संचालक कार्यालय भेजी जाने की जानकारी दि जाती है.
सच तो यह है कोंढाली तथा समिपस्थ गांव आदिवासी बहुल तथा खेतीहर मजदूर वर्ग के है.इसी प्रकार विज्ञान शाखा यहां के बाद काटोल तथा नागपूर में ही है. पर आर्थिक आभाव के चलते नागपूर या काटोल नही जा सकते, अब राज्य सरकार के शिक्षण विभाग द्वारा आदिवासी तथा खेतीहर बाहुल के छात्रों को स्कूल तो है ,पर अतिरिक्त प्रवेश की मंजुरी ना मिलने से गरिब छात्रों का भविष्य अंधकारमय नजर आहे रहा है.
कोंढाली क्षेत्र के जिन छात्रों को जिन्हे अब तक प्रवेश नही मिला उनके अभिभावकों के साथ नागपूर जिलापरिषद के निर्वाचित सभापती बाबासाहेब जोध, जिलापरिषद सदस्य सलील देशमुख, पुर्व जि प सदस्य रामदास मरकाम नागपूर विभाग के शिक्षण उपयुक्त जामदार, नागपूर जिलापरिषद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी योगेश कुंभोजकर, जिला शिक्षण अधिकारी रवींद्र काटोल कर से दो -दो बार मिलने पर भी छात्रों के प्रवेश के लिये शिक्षण विभाग से अबतक समाधान कारक जबाब नही मिला.
नव निर्वाचित नागपूर जि प के अध्यक्ष मुक्ताताई कोकरडे जिलापरिषद के अध्यक्ष राज्यमंत्री का दर्जा के तहत नागपूर के शिक्षण उपसंचालक तथा शिक्षणाधिकारी को तलब कर 11कक्षा के लिये प्रवेश के लिये परेशान हो रहे छात्रों तथा अभिभावकों को न्याय दिलायें यह मांग अभिभावकों द्वारा कि जा रही है.
शिक्षण मंत्री तथा पालक मंत्री से मांग
कोंढाली के 120अभिभावकों द्वारा प्राचार्य, तहसील शिक्षण अधिकारी, जिला शिक्षण अधिकारी तथा शिक्षण उपसंचालक के दर पर बार बार चक्कर काटने के बाद भी अतिरिक्त प्रवेश के लिये मंजूरी नही मिल रही.वहीं दुसरी ओर शहरों छात्रों के आभाव के चलते स्कूलों को बंद करने की नौबत शिक्षण विभाग पर आ रही है.अब राज्य के उपमुख्यमंत्री तथा नागपूर के पालक मंत्री देवेंद्र फडणवीस तथा शिक्षण मंत्री दिपक केसरकर द्वारा ही यहां के छात्रों को अतिरिक्त प्रवेश को मंजुरी की मांग की गयी है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button