सामाजिक
अखिल भारतीय ध्रुवतारा अपंग क्रांतिकारी संघटन के तुमसर शहर अध्यक्ष पद पर रामा बोरघरे की नियुक्ती

तुमसर -स्थानिय शहर निवासी सोमा हरिश्चंद्र बोरघरे की नियुक्ती अखिल भारतीय ध्रुवतारा अपंग क्रांतीकारी संघटन के तुमसर शहर अध्यक्ष पद पर लेखी पत्र द्वारा की गई है .ये नियुक्ती भंडारा जिल्हा अखिल भारतीय ध्रुवतारा अपंग क्रांतीकारी संघटन के जिल्हा अध्यक्ष राजेश उके के सुझाव पर अखिल भारतीय ध्रुवतारा अपंग क्रांतीकारी संघटन के संस्थापक/ सचिव श्रीकृष्ण देशभ्रतार और अखिल भारतीय ध्रुवतारा अपंग क्रांतीकारी संघटन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव भांबोरे की है . सोमा बोरघरे सामाजिक कार्य मे रुची रखते है .जिले मे अपंग, दिव्यांग ,मूकबधिर कर्णबधिर ,मतिमंद ,अंध को जोडकर संघटन बनाने का काम करेंगे ,और अपंग /दिव्यांग लोगो को शासन स्तर पर न्याय दिलाने का काम करेंगे.




