गोंदेखारी पुलिया दे रहा है हादसे को निमंत्रण
महाराष्ट्र एवं मध्यप्रदेश में एकसाथ प्रसारित
पोलीस कि आवाज न्यूज़ मीडिया
चन्द्रशेखर भोयर प्रतिनिधि
सिहोरा:- तहसील के तुमसर – चुल्हाड – चांदपुर मार्ग पर दिन रात यातायात चलती रहती है. इस मार्ग से श्री हनुमान देवस्थान चांदपुर मे दुर दूर से श्रधालु भक्त आते हैं और भव्य चांदपुर जलाशय से आनंद लेकर जाते हैं. किंतु चुल्हाड – चांदपुर मार्ग पर स्थित ग्राम गोंदेखारी मे पिछले कुछ वर्ष पहले पुलिया का निर्मान किया गया. इस पुलिया के अंदर की मिट्टी बारिस के पानी के भारी प्रवाह के कारण धीरे धिरे खिचकते दिखाई दे रही है. आज की बात करे तो ये पुलिया कभी भी बैठ सकता है, जिसके कारण यातायात प्रभावी होने की संभावनाएं है.
इस पुलिया पर बारिस के पानी से महापुर आने की वजह से इसके अंदर की मिट्टी निकल चुकी है. बिच रास्ते पर पुलिया की दीवार और उस पर लदा भरण ये दोनों भी खिचकने के कारण कभी भी दुर्घटनाएं घटित हो सकती है.


बताया जाता है की इसकी जानकारी संबंधित विभाग को दी गई है. किंतु इस ओर अनदेखी करने का आरोप गोंदेखारी ग्रामवाशियों ने किये है.

इस पुलिया का निर्माण करने की मांग सामाजिक कार्यकर्ता श्री रंजीत हारोडे , श्री बोपचे सर, गणेश कुंभरे, रामकृष्ण उइके, प्यारेलाल राणे आदि ने की है.



