केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह का भंडारा जिले में आगमन…

महाराष्ट्र एवं मध्यप्रदेश में एकसाथ प्रसारित
पोलीस कि आवाज न्यूज़ मीडिया
भंडारा जिला-भंडारा जिले के साकोली में लोकसभा उमेदवार सुनील मेंढे के प्रचार सभा हेतु केन्द्रीय गृहमंत्री अमित भाई शाह भंडारा जिले के साकोली में जनसभा को संबोधित किये। उन्होंने अपने प्रचार सभा में जनता को संबोधित करते हुये कहा की ना हमने शिवसेना तोडी ना राष्ट्रवादी तोडी । शिवसेना उद्धव ठाकरे ने अपने पुत्रमोह में तोडी और शरद पवार जी ने अपने पुत्री मोह में राष्ट्रवादी काग्रेस तोडी।

उन्होंने कहा की मोदीजी जबतक प्रधानमंत्री पद पर बने रहेंगे तब आरक्षण खत्म नही होगा ऐसी मोदी की गारंटी है ऐसा उन्होंने जनता को संबोधित करते हुये कहा।
मा. गृहमंत्री अमित शाह ने मोदी सरकार की दस साल की कार्यो की उपलब्धियां गिनाई।
उन्होंने कहा अपने गृहमंत्री बनने के बाद कश्मीर से ३७० कलम हटाकर वहा के जनता के खुले वातावरण में जिने अधिकार दिलाया।

माजी केन्द्रीय मंत्री प्रफुल्ल भाई पटेल ने कहा की साकोली में बंद पडा हुआ भेल कारखाना सुरु कराने का आश्वासन देकर संविधान न बदलनेकी बात मोदी सरकार द्वारा की जायेगी।
मा.महाराष्ट्र राज्य के गृहमंत्री एवं मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी मोदी सरकार के बारे एवं मराठा आरक्षण के बारे के बारे मे भाजपा ही कुछ कर सकतीं हैं ऐसा अपने संबोधित भाषण में कहा।

माजी विधानपरिषद सदस्य परिणय फुके एवं उमेदवार सुनील मेंढे ने भी अपनी बाद जादा से जादा मतदान देकर बहुमतों से जिताने की अपिल जनता से की।
