तुमसर तहसील के गोबरवाही ग्राम पंचायत मे कांग्रेस जिला परिषद सदस्य कृष्णकांत बघेल व मन्सूर खा पठान, देवेंद्र अवथरे इनके आशीर्वाद से जागृति पैनल का झंडा

पुलिस की आवाज न्यूज़ नेटवर्क को जानकारी मिलेनुसार तुमसर तहसील के गोबरवाही ग्राम पंचायत में कांग्रेस के जिला परिषद सदस्य कृष्णकांत जी बघेल व मन्सूर ख़ा पठान , देवेंद्र अवथरे इनके आशीर्वाद से जागृति पैनल ने चुनाव में सफलता प्राप्त की है जागृति पैनल की रूपवंती साखरे सरपंच निर्वाचित हुई है वही सदस्य के रूप में संगीता टेकाम, सविता निवारे, नम्रता बघेल , भावना तिरपुड़े , सुजाता मूर्खे, देवेंद्र अवथरे , रामदास मोरे, घनश्याम मर्सकोले , सफलता हासिल किया है. उधर दूसरी और भाजपा प्रगत ग्राम विकास पैनल के सीमा उइके ने जीत प्राप्त की है

जागृति पैनल को गांव वासियों ने दिया साथ
जागृति चैनल ने मेहनत करके ग्राम वासियों का दिल जीता व ग्राम वासियों ने आगे बढ़कर जागृति पैनल को विजई बनाया अब इस और ग्राम वासियों की नजर लगी है की उप सरपंच के पद पर कौन विराजमान होगा ऐसा ग्राम वासियों में चर्चा का विषय बना है व नवनिर्वाचित पदाधिकारियों से गोबरवाही ग्राम का विकास कैसे हो यह ग्राम वासियों की बहुत उम्मीद है

रुपसिंग फत्तूजी पिलगर
प्रतिनिधि भंडारा जिला पत्रकार

पुलिस की आवाज न्यूज़ नेटवर्क



