देश

प्रेस रिलीज, झारखण्ड :बोकारो, दिनांक 14/15 अक्टूबर 2022
“आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार “कार्यक्रम का आयोजन, सरकार के तीन साल पुरे होने पर प्रखंडो में!
—–_————————————
गणेश प्रसाद महंतो (झारखंड प्रतिनिधी)–

बोकारो जिले के सभी प्रखंण्डो के विभिन्न पंचायतों में पिछले दिनों , आपकी योजना, आपकी सरकार,आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया!जिला स्तरीय पदाधिकारीयों के अलावा संबंधित सभी प्रखंडो के प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलधिकारी, की अगुवाई में आन स्पॉर्ट दर्जनों मामलों का निष्पदन किया गया और सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं का. लाभ दिया गया! कार्यक्रम में उपस्थित लोगों के. बीच क्रमवार जिला स्तरीय, बीडीओ, सीओ, एवं प्रखंड स्तरीय अन्य अधिकारीयों ने समस्या सुनी!मौके पर विभिन्न विभागों के माध्यम से संचालित कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी डी गई! आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम में जेएलएसपीएस, मनरेगा, खाद्य आपूर्ति, सेवा की गारंटी, सामाजिक सुरक्षा, पेयजल एवं स्वच्छता क़ृषि, गव्य, पशुपालन, आदि विभागों से संबंधित सैकड़ों आवेदन प्राप्त किये गये!
पहले चरण की शुरुआत दिनांक 12-22 अक्टूबर 2022 एवं दूसरा चरण दिनांक 01-14 नवंबर 2022 तक आयोजन चलेगा! विगत 2021 वर्ष में आयोजन के आंकड़े :–कुल शिविर 6,867,कुल प्राप्त आवेदन 35.95 लाख, कुल निष्पादित आवेदन 35.53 लाख हैं! यह कार्यक्रम झारखण्ड के प्रत्येक जिले में सम्पन्न होना है!

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button