जिल्हा

तुमसर तहसील के गोबरवाही से सीतासावंगी रोड के हाल बेहाल आए दिन हो रही दुर्घटनाएं की वजह रोड की मरम्मत और चौड़ीकरण की जाय-भाजपा नेता दिलीप भुमर

पोलीस कि आवाज को जानकारी मिलेनुसार तुमसर तहसील के गोबरवाही से सितासावंगी, चांदपुर, सिहोरा कि ओर जाने वाली सडक कि हालत ख़राब हो गयी है इसी कारण आये दिन बाइक सवार इस सड़क पर गड्ढों में गिरकर घायल हो रहे हैं .यह मार्ग चिखला मैग्नीज खान को भी जोड़ता है । यह सड़क राज्य सरकार के लोक निर्माण विभाग तुमसर के नियंत्रण में है पहली बात तो यह है कि इस कार्यालय का लैंडलाइन फोन वर्षों से बंद है उपविभागीय अभियंता को मोबाइल पर फोन लगाने पर वे उठाते ही नहीं इस खराब सड़क के बारे में लगातार अखबारों में खबर छपते रहती है परंतु अधिकारी ध्यान नहीं दे पाते व लोगों की आशा रहती है कि जनप्रतिनिधि ने ध्यान देना चाहिए परंतु जनप्रतिनिधि भी ध्यान नहीं देते जबकि यह सड़क प्रसिद्ध जागृत हनुमान मंदिर तक पहुंचाने का मार्ग है किंतु दुखद बात यह है कि यह सड़क इतनी महत्वपूर्ण रहने के बावजूद यह रोड खस्ताहाल पड़ा है जिसके कारण आये दिन यहाँ दुर्घटना होते रहती है। बीते वर्ष मे तो दो जानलेवा दुर्घटना हुई है जिनमें 2 लोगों की मृत्यु भी हो गई है परंतु सोया हुआ प्रशासन ज्यादा नहीं है शुक्रवार को पॉलिटेक्निकल के पास शाम में इस सड़क पर बाइक सवार गड्ढे से उछल कर गिर पड़ा था तब राह चलने वाले लोगों ने बाइक सवार को उठाया और और बाइक अलग कि इस बाइक सवार को मामूली चोटें आई नित्य प्रतिदिन छोटी-मोटी दुर्घटनाएं सड़क पर होती रहती है सितासावांगी के भाजपा कार्यकर्ता दिलीप आनंदराव भूमर ने सड़क की मरम्मत के साथ चौड़ीकरण करने की तत्काल मांग कि है

रुपसिंग फत्तूजी पिलगर
पत्रकार
पुलिस कि आवाज़ न्यूज़ नेटवर्क
जाहिरात के लिए संपर्क करें
7058050266

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button