देश

सुधाकर साहित्य परिषद ने मनाया हिंदी पखवाड़ा

मा.श्री.रामलाल रगेर (राजस्थान प्रतिनिधी)

★पोलीस कि आवाज न्युज नेटवर्क★
सुधाकर साहित्य परिषद् ने मनाया हिन्दी पखवाड़ा
झालावाड़ 18 सितम्बर। स्थानीय सुधाकर साहित्य परिषद् ने रविवार शाम हिन्दी पखवाड़ा पर साहित्य संगोष्ठी का आयोजन किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि साहित्यकार ग्यारसीलाल सेन ने कहा कि भारत में सबसे पहले हिन्दी को पढ़ने और सीखने का कार्य बाबू देवकीनन्दन खत्री ने किया था। उन्होंने हिन्दी में सरस्वती वन्दना भी प्रस्तुत की। अध्यक्ष हिन्दी विद्वान कन्हैयालाल राठौर ने रामचरित्र मानस का हिन्दी पर प्रभाव और उसकी उपादेयता पर विचार रखे।
परिषद् अध्यक्ष डॉ. साधना गुप्ता ने विश्व के अनेक ऐसे विश्वविद्यालयों के बारे में बताया जहाँ आज भी हिन्दी पढ़ाई जाती है और हिन्दी में शोध हो रहे है। उन्होंने इस क्रम में इटली, कनाड़ा, टोक्यो, नार्वे, जर्मनी के विश्वविद्यालयों में हिन्दी के कार्य पर विस्तार से जानकारी दी। परिषद् के उपाध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद ‘शान्तेय’ ने झालावाड़ के हिन्दी साहित्यकारों की साधना पर विचार व्यक्त किये तथा हिन्दी की महत्ता पर काव्य पाठ किया। शायर धनीराम ‘समर्थ’ ने हिन्दी भाषा एवं साहित्य पर प्रकाश डाला।
इस अवसर पर उपस्थित साहित्यकारों ने वर्ल्ड रेकार्ड होल्डर पुस्तक सम्मान प्राप्त करने वाली डॉ. साधना गुप्ता का श्रीमती राजेश झाला के नेतत्व में शाल, श्रीफल, साफा भेंटकर एवं पुष्पहार पहनाकर सम्मान किया गया। संगोष्ठी में इतिहासकार ललित शर्मा, संयुक्त मंत्री लक्ष्मीकान्त शर्मा, परामर्शदाता डॉ. विक्रम टांक, प्यारेलाल ‘सुमन’, दीपक सिंह झाला ने भी विचार व्यक्त किये।

सादर प्रकाशनार्थ –
भवदीय
ललित शर्मा इतिहासकार
मोबा. 9079087965

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button