देश
पठार संघर्ष समिती द्वारा विभागीय रेल प्रबंधक मा.मनींदर सिंह नागपुर को ज्ञापन



मा.राजेश सावरकर (पत्रकार)द्वारा
पोलीस कि आवाज न्युज नेटवर्क वार्ता :-
दिनांक 9 सितंबर 2022 दिन शुक्रवार को श्री दिपक पुष्पतोड़े(संयोजक-पठार संघर्ष समिति व सरपंच ग्रामपंचायत आंजनबिहरी) एंव श्री अरविंदजी देशमुख(प्रांतिय अध्यक्ष-कोहरी समाज व जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधी) इनके द्वारा विभागिय रेल प्रबंधक(D.R.M) इनके विशेष अनुरोध पर मुलाकात कर तिरोड़ी से ईतवारी(नागपुर)लोकल ट्रेन को पुर्व समयानुसार पुन: परिचालन करवाने के संबंध मे चर्चा की गयी!
✍🏻जानकारी अवगत हो की विगत दिनांक 29 अगस्त 2022 को "पठार संघर्ष समिति" ओर से DRM कार्यालय नागपुर को ग्यापण सौंपकर तिरोडी से ईतवारी(नागपुर) लोकल ट्रेन को पुन: चालू करने की मांग की गयी थी अन्यथा 10 दिन के भितर मांग पुरी नही होने पर आगामी दिनांक 12 सितंबर 2022 दिन सोमवार को महकेपार रेल्वे स्टेशन पर अनिष्चितकालिन 'रेल रोको' आंदोलन की चेतावनी दी गयी थी,उसी को ध्यान मे रखते हुये DRM विभाग नागपुर द्वारा समिति के पदाधिकारियों से फोन से लगातार संपर्क कर विचार-विमर्श व चर्चा करके अपनी मांग को पुरजोर तरिके से रखने को कहा गया!
आज श्री मनिंदरजी उप्पल(DRM) नागपुर इनसे वार्तालाप करने के दौरान 15 दिन के भितर तिरोड़ी से ईतवारी(नागपुर) लोकल ट्रेन का परिचालन कराने का मौखिक रुप से उनके द्वारा आश्वासन दिया गया लेकिन जब हमारे द्वारा उक्त मांग को लिखित स्वरुप मे देने की बात की गयी तो उन्होने साफ तौर पर लिखित देने से मना कर दिया!फिर भी उक्त आश्वासन एंव सहयोगी साथियों से परामर्श के दौरान आगामी दिनांक 12 सितंबर 2022 दिन सोमवार को होनेवाले अनिष्चितकालिन 'रेल रोको आंदोलन' को आगामी समय तक स्थगित कर 15 दिनों के बाद होगा।






