किसानों की समस्याओं को लेकर किया किसान संघ ने किया प्रदर्शन



मा.रामलाल रगेर तहसील-झालरापाटन ,जिल्हा- झालावाड (राजस्थान)द्वारा
भारतीय किसान संघ जिला झालावाड़ के आह्वान पर 8 सितंबर गुरुवार 2022 को किसानों की ज्वलंत समस्याओं को लेकर जिला अध्यक्ष धन सिंह गुर्जर के नेतृत्व में जिला कलेक्टर महोदया भारती दीक्षित के द्वारा मुख्यमंत्री महोदय राजस्थान सरकार को ज्ञापन दिया गया
किसान रैली खंड्या चौपाटी से प्रारंभ होकर खेल संकुल सुभाष सर्किल बड़ा बाजार मंगलपुरा चौराहा जिंदल मेडिकल एसआरजी हॉस्पिटल होते हुए मिनी सचिवालय पर धरना प्रदर्शन कर ज्ञापन दिया गया
कार्यक्रम में प्रदेश मंत्री जगदीश कलमंडा ने संबोधित करते हुए कहा कि किसानों को लागत के आधार पर लाभकारी मूल्य मिले यह मांग कई वर्षों से किसान करता आया है लेकिन सरकारों की उदासीनता की वजह से अभी तक भी इस ओर ध्यान नहीं दिया गया
प्रांतीय उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह ने कहा कि अफीम किसानों के साथ भारत सरकार ने सीपीएस पद्धति लागू की व मार्फिन के नाम से किसानों का शोषण कर रही है जिसको बंद किया जाए इस समस्या से किसान काफी समय से आंदोलनरत है
प्रांत अध्यक्ष शंकर लाल नागर ने कहा कि आपदा प्रबंधन राहत कोष से किसानों को 2 हेक्टेयर के ₹13600 दिए जा रहे हैं इस राशि को बढ़ाकर संपूर्ण रकबे का मुआवजा दिया जाए क्योंकि यह राशि पिछले 5 वर्षों से दी जा रही थी अब इसकी समय सीमा खत्म हो चुकी है
प्रांतीय युवा प्रमुख राधेश्याम गुर्जर ने धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए कहां की पिछले रबी सीजन मैं हाडोती में लहसुन की बंपर पैदावार हुई और किसान संघ के माध्यम से आंदोलन किया गया तो केंद्र व राज्य सरकार ने कहा कि लहसुन खरीदा जाएगा परंतु सरकारों की उदासीनता की वजह से क्षेत्र के किसानों की लहसुन नही खरीदा गया जिसकी वजह से काफी नुकसान हुआ जिसकी भरपाई सरकारों को करनी चाहिए
कोटा संभाग अध्यक्ष विक्रम सिंह सिरोहिया ने कहा कि वर्तमान में अतिवृष्टि व बाढ़ जलभराव पीलिया रोग की वजह से किसानों की फसलें खराब हो गई जिस का आकलन कर प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना एवं आपदा राहत कोष से मुआवजा राशि दी जाए
चित्तौड़ प्रांत संगठन मंत्री परमानंद ने संबोधित करते हुए कहा कि शासन प्रशासन तब तक किसानों की कोई समस्या की ओर ध्यान नहीं देता जब तक संगठित होकर प्रभावी रूप से अपनी मांग को लेकर धरना प्रदर्शन आयोजित नहीं करता इसलिए सभी किसानों को एक साथ आकर अपनी शक्ति का एहसास कराना चाहिए कोटा खेती किसानी के संभाग महिला प्रमुख रमा शर्मा ने संबोधित करते हुए कहा कि खेती किसानी के हितों की रक्षा के लिए महिला किसानों को भी धरना प्रदर्शन में भाग लेना चाहिए
इस दौरान कोटा संभाग उपाध्यक्ष सीताराम नागर संभाग मंत्री श्री कृष्ण पाटीदार जिला उपाध्यक्ष कैलाश सेन, केवल चंद कुल्मी, जिला सह मंत्री बजरंग पटेल, रामलाल डांगी जिला कार्यालय प्रमुख मनोहर लाल डांगी जिला विद्युत प्रमुख बालू सिंह चौहान , जिला राजस्व प्रमुख राजेंद्र वर्मा सहकारिता प्रमुख पूरी लाल दांगी युवा प्रमुख कालू लाल डांगी जिला महिला प्रमुख सज्जन बाई दांगी विधि प्रमुख मनीष श्रृंगी जिला प्रचार प्रमुख महेश मैहर मुरलीधर पाटीदार बंसीलाल मालव महेश शर्मा शंभू सिंह जगदीशपुरा रामचंद्र काकड़ दा
कार्यक्रम में बकानी तहसील अध्यक्ष मनोहर सिंह चौहान रायपुर तहसील अध्यक्ष शोभाराम दांगी सुनेल तहसील अध्यक्ष श्याम सिंह सोनगरा पचापहड़ तहसील अध्यक्ष पीरु सिंह मोया खेड़ा झालरापाटन तहसील अध्यक्ष जगदीश प्रसाद शर्मा पिड़ावा तहसील अध्यक्ष राम नारायण दांगी डग तहसील अध्यक्ष राधेश्याम विश्वकर्मा मनोहर थाना तहसील अध्यक्ष बालचंद लोधा अकलेरा तहसील अध्यक्ष परमानंद मीणा खानपुर तहसील अध्यक्ष कृष्ण मुरारी शर्मा पिपलिया चौराहा उप तहसील अध्यक्ष कन्हैया लाल नागर गंधार तहसील अध्यक्ष ईश्वर सेन असनावर तहसील अध्यक्ष केवल चंद मानपुरा सहित हजारों किसान बंधु महिला इस कार्यक्रम में मौजूद रहे
कार्यक्रम का संचालन जिला मंत्री मुकेश मेहर ने किया
