सूरज की उबलती आग के कारण रास्ता पड़ा सुना

महाराष्ट्र एवं मध्यप्रदेश में एकसाथ प्रसारित
पोलीस कि आवाज न्युज मिडिया
प्रतिनीधी चन्द्रशेखर भोयर
सिहोरा:- तहसील में सोदेपुर, गोबरवाही, चिखला, चांदपुर, सोंड्या आदि वन परिक्षेत्र मे घना जंगल पाया जाता है. इसी घने वन परिक्षेत्र में तरह तरह के प्राणी भी पाए जाते हैं.

दोपहर के समय सुरज आग उगलने के कारण सिहोरा- सोदेपुर- गोबरवाही रास्ता मानव विरहित (सुनी) दिखाई दे रही थी. बताया जाता है कि इसी घने जंगलों से जाना एक मुसीबत का सामना करने बराबर है. क्योकि बढ़ती गर्मी, व सुरज की गरमा गरम आग के सामने आज ये दिन रात चलने वाली रास्ता सुनी दिखाई दे रही थी. जिसके कारण इस मार्ग पर अकेले जाना मुसीबत बन सकती है.

बढ़ती गर्मी बन चुकी है समस्या
दिनबदीन बढ़ती गर्मी व सूरज की तेज किरणों का बुरा प्रभाव मानव जीवन पर पढ़ रहा है. जिससे काम करने की स्तिथि मे बदलाव दिखाई दे रहा है. तेज गर्म हवाओं का चलना शरीर का तापमान बढ़ाने में मदत करता है. इससे काफी लोगों के सेहत पर बुरा असर हो रहा है. पेट की गर्मी, लूज मोशन आदि गर्मी संबंधित रोगों मे बढ़ोत्तरी होते दिखाई दे रहा है.
पानी के लिए भटकते हैं वन्य जीव
चांदपुर व सोदेपुर इस क्षेत्र में वन्य प्राणीयों का पानी के लिए भटकना चलता है. चांदपुर तालाब के अलावा जंगलों में कही पर भी इन वन्य जीवों को पीने का पानी नही मिल पाता. जिसके कारण ये वन्य प्राणी हरिन, बिब्बट समान कुछ प्राणी दोपहर के समय इस क्षेत्र से गुजरते हैं. जिससे अकेला व्यक्ति घबरा सकता है.
बढ़ती धूप से बचने के लिए दोपहर के समय लोगोंका आवागमन बंद रहता है जिससे आज इस मार्ग पर मानव विरहित स्तिथि दिखाई दी.



