जय जय महाराष्ट्र माझा! गर्जा महाराष्ट्र माझा……
महाराष्ट्र राज्य का 65वें स्थापना दिवस के अवसरपर पर कोंढाली में ध्वजारोहण

कोंढाली-संवाददाता -दुर्गाप्रसाद पांडे
जय-जय-महाराष्ट्र मझा.. गरजा महाराष्ट्र मझा…के राज्य गीत के गायन के साथ
महाराष्ट्र राज्य के 65वें स्थापना दिवस पर 01 मई 2024 को कोंढाली स्थित शासकीय कार्यालय में प्रातः 7-00 बजे से 7-15 बजे तक संबंधित विभाग प्रमुखों द्वारा शासकीय ध्वजारोहण समारोह सम्पन्न हुआ।

महाराष्ट्र राज्य का 65वां स्थापना दिवसपर 01 मई, 2024 को कोंढाली में मनाया गया. लोकसभा चुनाव के निर्धारित आदर्श आचार संहिता के अनुसार, महाराष्ट्र दिवस 01 मई महाराष्ट्र दिवस पर कोंढाली के परेड ग्राऊंडपर
कोंढाली के थानेदार राजकुमार त्रिपाठी, कोंढाली नायब तहसीलदार कार्यालय में नायब तहसीलदार संजय भुजाड़े, वन परिक्षेत्र अधिकारी कार्यालय-वन परिक्षेत्र अधिकारी निशिकांत कपगते, नगर पंचायत कार्यालय-प्रशासनिक अधिकारी गौरव लोंडे, आरबी व्यास कला-वाणिज्य महाविद्यालय-प्रिंसिपल राजू खरडे, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोंढाली के चिकित्सा अधिकारी डॉ. आशीष तायवाडे सहित शासकीय ,अर्धशासकीय कार्यालयों में आदर्श आचार संहिता के नियमों के अनुसार संबंधित लेखा प्रमुखों ने 01 मई महाराष्ट्र दिवस के अवसर पर जय जय महाराष्ट्र माझा- गरजा महाराष्ट्र माझा.. के गायन के साथ ध्वजारोहण किया। .

काटोल में -उपविभागीय कार्यालय -एस डी ओ शिवराज पडोळे, पंचायत समिती -सभापती -संजय डांगोरे द्वारा ध्वजारोहण संपन्न हुआ.



