देश
पठार संघर्ष समिती के प्रयास से १७ आँक्टोंबर से ईतवारी -तुमसर-तिरोडी लोकल ट्रेन सुरु


पोलीस कि आवाज न्युज नेटवर्क को मिली जानकारी के नुसार दिनांक 17 अक्टूबर 2022 दिन सोमवार को महकेपार स्टेशन पर पठार संघर्ष समिति के बैनर तले ईतवारी से तिरोडी लोकल ट्रेन का रेल प्रशासन द्वारा पुनः परिचालन किये जाने पर सैकड़ों सहयोगी साथियों को लेकर हर्षोल्लास के साथ स्वागत-वंदन-अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें रेल प्रशासन के अधिकारियों का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया एंव ट्रेन को फुलमाला पहनाई गयी, एंव हरी झंडी दिखाकर तिरोडी की ओर रवाना किया गया।

✍🏻उक्त लोकल ट्रेन का पुनः समयानुसार परिचालन किये जाने पठार क्षेत्र की जनता मे खुशी का माहौल है, जिससे व्यापारी बंधुओं, स्कुल छात्रों ,आम जनता को आवागमन एंव स्वास्थ्य सेवा हेतु तुमसर, नागपुर जाने के लिए यह ट्रेन बहुपयोगी साबित होती है।
✍🏻पठार संघर्ष समिति के संयोजक श्री दिपक पुष्पतोडे ने रेल प्रशासन का तहेदिल से आभार माना है एंव पठार संघर्ष समिति के समस्त सहयोगी साथियों का मनपूर्वक धन्यवाद किया है और इसका श्रेय समस्त पठार संघर्ष समिति को दिया है।




