देश

प्रेस रिलीज : झारखण्ड :बोकारो :
गणेश प्रसाद महतो, 16/10/2022

” लाभुकों के बीच होगा परिसम्पत्ति का वितरण बोकारो में,झारखण्ड मुख्य मंत्री द्वारा “

आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम के तहत झारखण्ड के मुख्य मंत्री हेमंत सोरेन दिनांक 17 अक्टूबर 2022 का आगमन बोकारो में होगा और सेक्टर पांच स्थित पुस्तकालय मैदान में लाभुकों के बीच परिसम्पति का वितरण करेंगे! वही कई योजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन भी किया जायेगा! बोकारो जिला प्रशासन ने इसकी पूरी तैयारी शुरू कर दी है! मुख्यमंत्री का स्वागत सेक्टर पांच स्थित पुस्तकालय. मैदान में किया जायेगा! उपायुक्त द्वारा स्वागत भाषण दिये जाने के उपरांत आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार. से संबंधित फ़िल्म भी दिखाया जायेगा!फिर अतिथियों के भाषण के बाद योजनाओं का शिल्यान्यास व उद्घाटन किया जायेगा! परिसम्पति के वितरण के बाद 2:20 बजे दिन राजधानी रांची के लिए रवाना हो जायेंगे! कार्यक्रम की सफलता. के लिए झामुमो जिला कार्य समिति की बैठक हीरालाल मांझी जी की अध्यक्षता में हुई जिसमें लगभग पांच हजार पार्टी कार्यकर्ता को जुटाने की चर्चा हुई! इस तैयारी बैठक में झारखण्ड सरकार के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो, पूर्व विधायक योगेंद्र महतो भी उपस्थित हुए! मौके पर संतोष राजवार, मंटू यादव, जयनारायण महतो, अशोक मुर्मू0, कन्हैया सिंह व.अन्य की. उपस्थिति रही!

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button