पूर्व डिप्टी सीएम ने यादव प्रतिभा सम्मान समारोह में लिया भाग
संवाददाता राम लाल रेगर झालावाड़ राजस्थान

तेज बुखार के बाद भी सचिन पायलट जी से मिलने गये दिव्यांग पार्षद संजीव वर्मा:-झालावाड़ के ऐतिहासिक यादव समाज प्रतिभा पुरस्कार कार्यक्रम में आये सचिन पायलट जी से मिलने तीन दिन के तेज बुखार के बाद भी मिलने पहुंच गये यही नही प्रथम दो प्रयास में उनकी मुलाकात नही हो पाई फिर भी हिम्मत नही हारी कार्यक्रम के अंत तक वही इसी जिद पर अड़े रहे कि मेरे सरकार यहाँ आये हैं फिर ऐसा कैसे हो सकता है कि मैं मिलु नही।संजीव वर्मा ने बताया कि धन्य हैं यादव समाज धन्य हैं हमारे शैलेन्द्र यादव जी जिनके अथक प्रयास से यादव प्रतिभा सम्मान समारोह में जनजन के लाडले सचिन पायलट जी झालावाड़ पधारे कार्यक्रम के अंत मे हमारी सचिन पायलट साहब से मधुर मुलाकात हुई।इसअवसर पर जीवित अवस्था मे परमवीर चक्र प्राप्त श्री योगेंद्र सिंह यादव जी से आशीर्वाद लेने का अवसर मिला जिनको 18 गोलियों से छलनी करने के बाद भी टाइगर हिल पर राष्ट्रीय तिरंगा लहराया। कार्यक्रम में आये सचिन पायलट जी के साथ मनीष यादव जी निरंजन जी बंसी जी का मिलने में हमे बहुत सहयोग मिला।




