जिल्हा

भंडारा जिले के कलेक्टर ने दिए मामले निपटाने के निर्देश लोगों की शिकायतों का होगा निवारण जिले में आज से सेवा पखवाड़ा

पुलिस की आवाज को जानकारी मिलेनूसार भंडारा जिले के कलेक्टर ने आम नागरिक कि शिकायतों एवं आवेदनों का समय सीमा में निराकरण करने के लिए शनिवार 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक जिले में राष्ट्रीय नेता से राष्ट्रपिता सेवा पखवाड़ा आयोजित किया जा रहा है । भंडारा जिले के कलेक्टर संदीप कदम ने निर्देश दिया है कि जिले के सभी विभागीय अधिकारी व पदाधिकारी एवं संबंधित यंत्रणा ने नागरिकों के ळबित मामलों का जल्द से जल्द निपटारा करें जनता के सभी कार्य समय पर पूरे करवाने हेतु सरकार ने अपना सरकार सेवा पोर्टल लॉन्च किया है पोर्टल के माध्यम से जिले में एक समय सीमा के भीतर लोगों के काम को पूरा करने के लिए सेवा पकवाड़ा आयोजित किया जा रहा है


10 सितंबर तक शिकायतों का होगा निपटारा


इस सेवा पखवाड़े के दौरान हमारी सरकार वेब पोर्टल, महावितरण, रिबीटी,सिविल सेवा केंद्रीय विभागों के अपने पोर्टल पर 10 सितंबर तक प्राप्त हुई शिकायतों का निपटारा करने का निर्देश दिया गया है इसमें राहत और पुनर्वास , कृषि, राजस्व , खाद्य और शहरी आपूर्ति, ग्रामीण विकास, शहरी विकास , स्वास्थ्य जल, आपूर्ति, वितरण, आदिवासी विकास, सामाजिक न्याय के क्षेत्रों में सेवाएं भी शामिल है।


विभिन्न विभागों के 14 सेवाएं का समावेश


(1) भारी बारिश से प्रभावित किसानों को सरकार के नए निर्णय के अनुसार राहत राशि का वितरण(2) तकनीकी दिक्कतों के कारण ळाबीत प्रधानमंत्री किसान समान निधि योजना, के पात्र हितग्राहियों को लाभ का भुगतान (3) परिवर्तन अभिलेखों का निपटारा (4) राशन कार्ड का वितरण(5) विवाह पंजीकरण प्राप्त पत्र (6) संपत्ति (7) बिरसा मुंडा कृषि क्रांति योजना अंतर्गत हस्तांतरण अभिलेख (8) नए नल कलेक्शन (9) संपत्ति कर का संग्रहण एवं मांग पत्र बनाना एवं जारी करना (10) लंबित घरेलू विद्युत कनेक्शन स्वीकृत करना (11) बिरसा मुंडा कृषि क्रांति योजना अंतर्गत सिंचाई को हेतु अनुसूचित जनजाति हितग्राहियों का ऑनलाइन पंजीयन (12) अनुसूचित जनजाति हितग्राहियों को लंबित वन अधिकार पट्टा की स्वीकृति (13) विकलांग प्रमाण पत्र जारी करना (14) गैर अपराधिक प्रमाण पत्र इन सब कार्यों को शामिल किया गया है


निपटाए गए मामलों का मिलेगा प्रमाण पत्र


सेवा पखवाड़े की समाप्ति के बाद जितने प्रकरणों का निराकरण किया गया है उनका सक्षम प्राधिकारीयो से प्रमाण पत्र 5 अक्टूबर को लिया जाएगा प्रशासन को 10 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़े की कार्य प्रगति रिपोर्ट प्रमाण पत्र के साथ राज्य सरकार को सौंपने के भी निर्देश है

रुपसिंग फत्तू जी पिलगर
पत्रकार
पुलिस की आवाज न्यूज़ नेटवर्क
जाहिरात के लिए संपर्क करें
7058050266

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button