राष्ट्रीय ओबीसी बहुजन महासंघ का दिल्ली में एल्गार.




देश के 15 राज्य के प्रतिनिधीने हिस्सा लिया
संजीव भांबोरे
दिल्ली (ऑल इंडिया प्रतिनिधी )09/09/2022 को न्यू महाराष्ट्र सदन में केंद्रीय कार्यकारणी कि पहली बैठक संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. खुशाल बोपचे इनके अध्यक्षता में संपन्न हुयी l
पहिली केंद्रीय बैठक में 15 राज्य के प्रतिनिधी ने हिस्सा लिया। ओबीसी और बहुजन समाज आजादी के 75 साल के बाद भी समस्या का हल नही हुआ । पूरे भारत देश के अंदर जात निहाय जनगणना होणे होनी चाहिये इस विषय पर बैठक मे विचार मंथन किया गया ।और पुरे देश के सभी राज्य के प्रतिनिधीयों ने जोर दिया। और इन मांगो को भारत सरकार मान्य नहीं करती तो देशव्यापी जन आंदोलन करने के संदर्भ मे सबकी सहमती प्राप्त हुई! नान क्लिमिलीअर को असंविधानिक सर्त निरस्त करने के संदर्भ मे भी जोर दिया गया!भारत कृषी प्रधान देश हैं, भारत के 80%अर्थवेवस्था कृषी और कृषी संबंधित कार्योपर ही निर्भर हैं!मगर भारत के किसान को उनके उत्पादन का पर्याप्त मुआवजा कोई भी सरकार ने नहीं देणे के कारण वह हमेशा दुर्लक्षित तथा आर्थिक कमजोरीमे वह अपना जीवन व्यापन कर रहा हैं!इसीलिये भारतीय किसान को राष्ट्रीय उत्पादक समजा जाय!और वास्तव में किसान तथा खेती मे काम करनेवाले खेतीहर मजदूर को उम्र के 55 साल के बाद शासकीय पेन्शन योजना केंद्र सरकार लागू करे!इस बात पर भी गंभीर चर्चा कार्य समिती मे कि गई!केंद्रीय कार्यकारिणीके समापन के बाद एक प्रतिनिधी मंडल राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ खुशालजी बोपचे इनके नेतृत्व मे भारत के पूर्व कृषी मंत्री तथा राष्ट्रवादी काँग्रेश के राष्ट्रीय अध्यक्ष मा. श्री शरदचंद्र पवार साहब इनके निवास स्थान पर अपनी मांगो को लेकर अपनी मांगो को अवगत कराया. इस पर पवार साहब ने भी सहमती जताते हुए ओबीसी, एस सी , एसटी सभी एकजूट होकर संघटित होकर संघर्ष करे तो आरक्षण मिल सकता हैं यह मार्गदर्शन दिये. इस बैठक मे सभा आयोजन गणेश भाऊ पारधी राष्ट्रीय युवक महासचिव राष्ट्रीय ओबीसी बहुजन महासंघ और सभा का संचालन विजयजी पटले राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष राष्ट्रीय ओबीसी बहुजन महासंघ इन्होने किया सभा मे प्रमुख उपस्थिती मे भूमेश्वरजी कटरे राष्ट्रीय कार्यालयीन सचिव, अजयजी चौधरी ( उत्तर प्रदेश ), अरविंदजी खटाना (हरियाणा ), खेमचंद कोली ( दिल्ली ) , राजकुमारजी बैसुया (दिल्ली ),हिरालाल प्रजापती उत्तर प्रदेश, संतोष त्रिपाठी ( उत्तर प्रदेश ), एन पी हरियाणा, कृष्णा नामाजी ( राजस्थान ), विशालजी जोगदंड ( उत्तर प्रदेश ), डॉ. एस एन. गौतम जी ( दिल्ली ), रामनिवालजी ( छ्तीसगड ), अनिल कुमार वर्माजी (दिल्ली ), उज्वल जी चौधरी ( बिहार ), उज्वल कोली गुजरात,
आकाश सर्वा जी पंजाब, सुरेंद्र सिंग जी दिल्ली, तिलकजी चौधरी मध्यप्रदेश, विजयरावजी बिहार आदी पदाधिकारी उपस्थित थे ।




