किसान महासभा ने किसानों की परेशानी को की उजागर आंदोलन करने की दी चेतावनी


मूलचन्द मेधोनिया सहसंपादक कबीर मिशन समाचार पत्र भोपाल

सालीचौका ।गाडरवारा
आज बिनायक बेयर हाउस सालीचौका मूंग खरीदी केंद्र का किसान सभा एवं सँयुक्त किसान मोर्चा के नेताओं ने सैकड़ों किसानों के साथ भृमण किया गया, लोगों ने बताया प्रति किवंटल250 रु से लेकर500तक लिया जा रहा हैपर्ची चढ़ाने के एवज में भी पैसे की मांग की जाती है।
सभी किसानों ने भृमण के दौरान काफी अव्यवस्थाओं को देखा गया, सैकड़ो ट्रेक्टर2से3दिन तक खड़े रहने के बाद नम्बर लगता है, आज2 बजे वेयर हाउस में बरदाना तक खत्म हो चुका।
मौके पर तहसीलदार राजेश मराबी, DMO मन्नू लाल कुशरे, नोडल अधिकारी बी एस वर्मा के समक्ष पीड़ित किसानों ने अपनी बात रखते हुए समस्याए रखी।
किसान नेताओ ने भ्रस्टाचारियो पर तत्काल रोक लगाकर जितने sms जारी होते हैं उस हिसाब से कांटो की संख्या बढ़ाने,, धर्मकांटा से तूलाई किये जाने, नजदीक के वेयर हाउस में अतिरिक्त केंद्र की मांग के साथ तत्काल बारदाने बुलाए जाने एक ज्ञापन उपरोक्त तीनो अधिकारियों को बिनायक वेयरहाउस में सौपा। तत्काल व्यवस्था सुधार नही होने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई।




