Uncategorized

निर्माण कार्य की सामग्री चुराने वाले 6 गिरफ्तार

पंकज वानखेडे अड्याळ/ पवनी ::::
पोलीस की आवाज न्यूज नेटवर्क :::::

घर के निर्माण के लिए आवश्यक लोहा और अन्य सामग्री की चोरी करने वाले 6 चोरों को पवनी तहसील के निरगुडी गांव से अडयाल पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

पवनी तहसील के निरगुडी में पिछले सप्ताह चोरी हुई थी. रूपचंद श्रीपत रामटेके के मकान का निर्माण कार्य शुरू था. इस काम के लिए उन्होंने लोहे की सलाख और अन्य निर्माण सामग्री खरीदकर लाई थी. पिछले सप्ताह 29 हजार रुपए कीमत की यह सामग्री चोरी हो गई थी. इस मामले में अडयाल पुलिस थाने में शिकायत कर दी गई थी. पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर तलाशी का अभियान चलाए रखा. इस दौरान जानकारी मिली कि चोर गांव के ही है. पुलिस ने गांव के ही रितेश दहिवले, राहुल वासनिक, शिवा कामथे, कश्यप सुखदेवे, कमलेश दहिवले, प्रदीप कामथे को अपने कब्जे में लिया. उनसे कडी पूछताछ करने पर उन्होंने अपना अपराध कबूल कर लिया है. उक्त कार्रवाई उपविभागीय पुलिस अधिकारी रिना जनबंधू के मार्गदर्शन में अडयाल के थानेदार सुधीर बोरकुटे तथा अड्याळ पोलीस स्टेशन कर्मचारी ने की है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button