Uncategorized

पोलीस की आवाज न्यूज नेटवर्क
01 सितंबर 2022 से स्मार्ट कार्ड अनिवार्य
स्मार्ट कार्ड नविनीकरण अभियान की समयावधी 31 दिसंबर तक बढ़ाए
सलील देशमुख
अभी 31अगस्त तक बढाई गयी है समयावधी
पोलीस की आवाज न्यूज नेटवर्क
कोंढाली / काटोल

महाराष्ट्र राज्य मार्ग परिवहन निगम (एसटी) के वरिष्ठ नागरिकों, साथ ही विभिन्न सामाजिक तत्वों को पहले 31 मार्च 2022 तक, फिर 30 जून 2022 तक नविनीकरण अभियान की समयावधी बढाई गयी । फिर भी अत्यल्प वरिष्ठ नागरिकों के स्मार्ट कार्ड नवीनीकरण हो पाये है। ज्येष्ठ नागरिकों की संख्या को देखते हुए, इस अभियान विस्तार 31 दिसंबर 2022 तक बढ़ाया जाये यह मांग नागपुर जि प के मेटपांजरा सर्कल सदस्य , सलिल देशमुख ने मांग की। साथ ही सलिल देशमुख ने मांग की कि क्षेत्र के सेतु केंद्र संचालकों के माध्यम से इस कार्ड वितरण को मंजूरी प्रदान की जाय। बताया जाता है की ज्येष्ठ नागरिकों को यात्री किराए में छूट देने के लिए शुरू की गई ‘स्मार्ट कार्ड’ योजना को 31अगस्त, 2022 तक समयावधी बढ़ा दी गयी है। लेकिन असल में ये स्मार्ट कार्ड डिपो कार्यालय से ही नये स्मार्ट कार्ड बनाए या रिन्यू किए जा रहे हैं। काटोल डिपो क्षेत्र में काटोल नरखेड दो तहसीलों के 40हजार वरिष्ठ नागरिकों की संख्या है। डिपो के अधिकारी कह रहे हैं कि एक दिन में 50 से 60 स्मार्ट कार्ड बनाये जाते है। यह जानकारी डिपो प्रबंधन के ओर से दी गयी।यह देखते हुऐ वर्तमान में 31 अगस्त 2022 की समय सीमा तक सभी वरिष्ठ नागरिकों को स्मार्ट कार्ड योजना नवीनीकरण को पूरा करना मुश्किल है। इसके लिए इस अवधि को 31 दिसंबर 2022 तक बढ़ाने की जरूरत है।
एसटी महामंडल द्वारा 01 जून 2019 से अब तक विभिन्न घटकों के लिए स्मार्ट कार्ड योजना शुरू की है। इस योजना के तहत वरिष्ठ नागरिकों, पुरस्कार विजेताओं, छात्रों के साथ-साथ कुछ कठीण बिमारियों के मरिजों स्वास्थ्य सेवा परिक्षण के लेये को भी स्मार्ट कार्ड दिए जाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button