Uncategorized

●पोलीस कि आवाज न्युज नेटवर्क●अज्ञात वाहन की टक्कर में हिरण गंभीर रुप में घायल

पोलिस की आवाज न्यूज नेटवर्क
अज्ञात वाहन की टक्कर में हिरण गंभीर रूप से घायल
कोंढाली- नागपुर-अमरावती राजमार्ग पर हरदोली पेपर मिल के समिप 27जुन के शाम करीब छह बजे अज्ञात वाहन टक्कर में दो वर्षीय हिरण(नर) गंभीर रूप से घायल हो गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार नागपुर- अमरावती राज मार्ग पर कोंढाली से 06कि मि दुरी के हरदोली शिवर के हरदोली पेपर मिल के सामने सोमवार के शाम करीब छह बजे अज्ञात वाहन की टक्कर में दो वर्षीय नर प्रजाती का हिरण गंभीर रूप से घायल हो गया घटना की जानकारी वन विभाग को मिलते ही वन परिक्षेत्र अधिकारी निशिकांत कापगते के सुचना पर ऑन डिवटी फाॅरेस्ट के रेस्क्यू स्टाफ के उप वन परिक्षेत्र अधिकारी फिरोज पठाण,गजानन भऊर योगेश नापते,नंदा सोमकुर, मोहन सवाई, किशोर कुसलकर, आदि मौके पर पहुंचे, गंभीर रूप से घायल हिरण को वन विभाग के वाहन से कोंढाली पशु चिकित्सालय लाया गया जहां डाक्टर स्वप्निल रेवतकर तथा सुधीर कापसे ने प्राथमिक उपचार किया.। गंभीरघायल हिरण को उपचार के लिए वन विभाग के गोरेवाड़ा केंद्र भेजा गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button