Uncategorized

तुमसर तहसील के जरूरतमंद गरीब लाभार्थियों को नहीं मिल रहा निराधार योजनाओं का लाभ

पुलिस की आवाज न्यूज़ नेटवर्क को जानकारी मिले अनुसार दिव्यांग विधवा निराधार और बुजुर्गों के जीवन यापन के लिए सरकार की ओर प्रतिमाह १००० रुपए अनुदान दिया जाता है सरकार की ओर से संजय गांधी निराधार पेंशन योजना इंदिरा गांधी पेंशन योजना श्रावण बाळ पेंशन योजना आदि पांच प्रकार की पेंशन योजना चलाई जाती है इसका मुख्य उद्देश्य है कि गरीब जरूरतमंद बेसहारों को जीवन का आधार मिल सके लेकिन इस योजना का लाभ उठाने के लिए तहसील के निराधार व वृद्धा संबंधित शासकीय कार्यालय बैंक के चक्कर काट रहे हैं इतनी माथापच्ची करने के बावजूद उन्हें लाभ नहीं मिल रहा है समान के निराधार गरीब वयोवृद्ध व्यक्तियों को जीवन जीने के लिए महाराष्ट्र शासन द्वारा योजना अंतर्गत संजय गांधी निराधार योजना श्रावण बाळ योजना इंदिरा गांधी योजना क्रियान्वित की जा रही है परंतु इन लाभार्थी को समय पर आर्थिक मदद नहीं मिल पा रही है लाभार्थियों कि बैंक द्वारा उपेक्षा की जा रही है कुछ स्थानों पर निराधारो के साथ असभ्य व्यवहार किया जाता है कुछ बैंकों में निराधार लोगों के खाते खोलने में टालामटौल किया जाता है इन गरीब लोगों को मदद की प्रतीक्षा में होने के बावजूद प्रशासकीय यंत्रणा से उन्हें लाभ दिलाने के लिए कोई मदद नहीं की जाती

फर्जी लाभार्थियों को मिल रहा लाभ

किसी योग्य लाभार्थी को इस योजना का लाभ लेने के लिए शासकीय कार्यालय में बार बार चक्कर काटना पड़ता है जबकि फर्जी लाभार्थी दलालों के माध्यम से लाभ दिया जा रहा है इस योजना से जो गरीब मंद लाभार्थी है वह वंचित रह गए हैं प्रत्येक कार्यालय ऑफिस में दलालों की उपस्थिति से निराधारो का आर्थिक शोषण हो रहा है निराधार योजना के कार्यालय में बड़ी संख्या में पद रिक्त है जिला स्तरीय कार्यालय में भी अधिक पद रिक्त है इस योजना से लाभार्थी में से अधिकांश गरीब मंद लोगों का जीना इस अनुदान पर निर्भर है भाजपा के जिला उपाध्यक्ष मुन्ना पूंडे ने कहा कि तहसील के लाभार्थी दूर गांव से आ कर कार्यालय ऑफिस के चक्कर लगाते हैं इससे उन्हें आर्थिक व मानसिक त्रास से परेशानी झेलनी पड़ती है उन्हें तत्काल लाभ दिलाने के लिए जनप्रतिनिधि एवं अधिकारियों द्वारा ध्यान देने की अपील भाजपा के जिला उपाध्यक्ष मुन्ना पुंडे ने मांग की है

रूपसिंग फत्तू जी पिलगर
विशेष पत्रकार भंडारा जिल्हा
पुलिस की आवाज न्यूज़ नेटवर्क
जाहिरात के लिए संपर्क करें
7058050266

◆पोलीस कि आवाज न्युज◆ देखनेके लिए ग्रुप में सामील होवेऔर न्युज को शेअर्स जादा से जादा करे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button