Uncategorized
गोबरवाही रेल्वे स्टेशन पर टिकट की तत्काल रिजर्वेशन की सुविधा करे।

गोबरवाही खबर:-गोबरवाही रेलवे स्टेशन चिखला मॉईल से पास में ही है। यहा के मॉईल अधिकारी एवं कर्मचारी तथा परिसर के की जनता दुर दुर की यात्रा करते हैं। यहा पर दो-दो पेट्रोल पंप है वैसे ही यहा पर स्टेट बैंक जैसी राष्ट्रीयकृत बॅंक और पुलिस स्टेशन रहने से यहा पर रेलवे की तत्काल आरक्षण टीकट न मिलना यह बड़ी शर्म की बात है। गोबरवाही से सटे १० से १२ गावों के लोगों को कोई तत्काल टिकट रिजेर्वेशन का काम करना पड़ता है तो उन्हें तुमसर रोड या तिरोडी रेलवे स्टेशन पर जाकर तत्काल टिकट का रिजेर्वेशन करना पड़ता है। यह रेलवे स्टेशन यहा से ३५ किलोमीटर दूरी पर है ईतने दुर जाना बडे़ मुश्किल का काम है। गोबरवाही अंचल वासियों ने ईस समस्या का यथाशीघ्र निवारण कर गोबरवाही रेलवे स्टेशन पर तत्काल आरक्षण टिकट की उपलब्ध कराने की मांग की है।
