जवाहरनगर ठाणा में छत्रपती शिवाजी महाराज की 395 जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई।
जवाहरनगर खबर:- दि. 19 फरवरी 2025 बुधवार श्याम 6:30 बजे जवाहरनगर ठाणा बस स्थान के सामने मैदान में छत्रपति शिवाजी महाराज की 395वीं जयंती बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर ठाणा ग्रामपंचायत सरपंच पुरुषोत्तम कांबळे, उपसरपंच रजत बावनगळे , लोटस स्कूल के छात्रा, और स्कूल के अध्यापक मुख्य रूप से उपस्थित थे। सर्वप्रथम मुख्य अतिथियों की उपस्थिति में रैयत राजा छत्रपति शिवाजी महाराज का स्वागत एवं माल्यार्पण किया गया। कार्यक्रम उद्घाटन भीमा पाटील ठाणेदार जवाहर नगर पोलीस स्टेशन, उद्घाटनिय भाषण पर भीमा पाटील ठाणेदारने कहा रयत राजा छत्रपती शिवाजी महाराज को सिर पर लेने बजाय सिर में लो , और उनके आचार विचार पर पल -पल चलना समाज के युवक और युवती के लिये अच्छा साबीत होंगा. इस अवसर पर छत्रपती शिवाजी महाराज वेशभूषा कर के घोडा, और रथ सजावट करके रॅली निकाली गई ।

मुख्य मार्गदर्शक पुरुषोत्तम कांबळे , उपसरपंच राजन बावनगळे,अनील भोंगाडे, रामचंद्र कारेमोरे और छत्रपती शिवाजी महाराज समता विचार मंच ठाणा के अध्यक्ष सभी पदाधिकारी और गाव के महीला पुरुष भारी संख्या मे उपस्थित थे।
