क्राइम

कुछही देर में चोर पुलिस की गिरप्त में।

भंडारा जिला:- -भंडारा जिले में चोरी की वारदातें बढ रही है। वैसे ही अड्याड पुलिस स्टेशन चे चोरी की घटना सामने आ रही हैं । फिर्यादी धनराज कवळु कायते यह अड्याल थाना अंतर्गत टेकेपार में रहता है। यह पेशे से किसान है साथ ही सब्जी का भी धंधा करता है। उसको सामान लाने ले जाने के लिए ब्लोरो पिकअप गाड़ी🚗 लेनी थी। उसने थोडे थोडे पैसे जमा करके अपने गाव टेकेपार में लोहे के आलमारी में काले कलर के बॅग में 1,40,000/-एक लाख चालीस हजार रुपये रखे। बॅंक खाता खुलवाने के लिए अपने परिवार के साथ लाखनी जाकर वापसी मे देखा कि बेडरूम का ताला खुला हुआ दिखा। और बेडरूम का सामान बिखरा हुआ पडा था। फिर उन्होंने अड्याड पोलीस स्टेशन को फोन कीया तब वहा के थानेदार धनंजय पाटील अपने कर्मचारियों के साथ घटना स्थल पहुंचे। वहा पर फिंगरप्रिंट लिए एवं डॉग स्काट बुलाये। फिर्यादी ईन्होंने दिये गये संशय के आधार पर बाजु का लड़का नाम पियुष जगनाडे ईनकी खबर उपर के वरीष्ठ अधिकारी एवं सायबर क्राईम को दी । टेक्निकल खबर को मद्देनजर रखते हुए नागपुर गांधिबाग से आरोपी पियुष जगनाडे को गिरफ्तार किया और 1,40,000 रु हिरासत में लिया।

रिपोर्ट देने के कुछ घंटे बाद ही आरोपी को हिरासत में लिया गया।

यह पुरी जांच पोलीस अधिक्षक नुरुल हसन एवं अपर पुलिस अधीक्षक ईश्वर कातकडे ईनके मार्गदर्शन में उपविभागीय पुलिस अधिकारी सिडाम तथा अड्याल पुलिस स्टेशन के थानेदार धनंजय पाटील एवं पोलीस मांदाडे, पोहवा रहांगडाले, पोशि.वैध, पोशि.निर्वान, पोशि बोरकर, सायबर पोलीस स्टेशन चे पोहवा दिनेश आंबेडारे,शैलेश बेदुरकर उनके पोलीस कर्मी ने की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button