81वाँ ऐतिहासिक भीम मेळावा।
भंडारा वार्ता:-(धम्मपाल बौद्ध) शहापूर हर साल की तरह इस वर्ष भी शाहपुर में ऐतिहासिक भीम मेला हर्षोल्लास के साथ मनाया । बुद्ध विहार ग्राउंड शाहपुर दिनांक 16 जनवरी 2025 गुरुवार सुबह 8:30 बजे सामूहिक वंदना
भीम मेळावा उद्घाटन जवाहर नगर पुलिस थाने के पुलिस निरीक्षक भीमा पाटिल ने किया. कार्यक्रम की अध्यक्षता अधिवक्ता अमर चौरे ने की। मुख्य अतिथि पंचायत समिति सदस्य ऋषिता मेश्राम, सरपंच मंगला देवगड़े उपस्थित थे।
सुबह 11 बजे बाबा साहब अंबेडकर के तेलचित्र की समता रैली निकाली गई, इस समय गांव के महिला-पुरुष बड़ी संख्या में मौजूद थे.

रात 8 बजे भीम मेळावा का उद्घाटन डॉ. संजय कोलते, जिल्हाधिकारी भंडारा ,और कार्यक्रम के अध्यक्ष नुरुल हसन जिला पुलिस अधीक्षक भंडारा ,मुख्य अतिथि राज विलास गजभिये ,परमानंद मेश्राम ,नरेंद्र पलांदुरकर थे.
रात्रि 10.30 बजे लोगों के मनोरंजन के लिए महाराष्ट्र के सुप्रसिद्ध गायक विकास राजा काटोल एवं अश्विनी रोशन मुंबई द्वारा बुद्ध भीम गीत प्रबोधन कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस मौके पर बड़ी संख्या में जिले के लोग मौजूद थे.
