हॉकी टुर्नामेंट का आयोजन
चिखला खान की प्रतियोगिता टीम विजयी।
तुमसर वार्ता:-चिखला खान में भारत सरकार की तरफसे हॉकी टुर्नामेंट का आयोजन किया गया। इस अंतरखान हॉकी टुर्नामेंट में बालाघाट, उकवा, तिरोडी, चिखला, डोंगरी बुजुर्ग, गुमगाव, कान्द्री, मन्सर ऐसे आठ खानों की टीमों ने प्रतियोगिता में भाग लिया। हॉकी टुर्नामेंट का अंतिम मुकाबला बालाघाट एवं चिखला खान की टीमों बिच खेला गया जिसमें चिखला खान की टीम विजयी हुई।

उत्कृष्ट खिलाड़ी का पुरस्कार चिखला खान के भारत मनोहर एवं गोलकीपर का पुरस्कार राजकुमार मोहिते को दिया गया। विजेता टीम को ट्राफी एवं सभी खिलाड़ियों को भेट वस्तु देकर सन्मानित किया गया।

प्रतियोगिता के अंतिम मुकाबले में मुख्य अतिथि के रुप में मा.एस.दी.लोहकरे सयुंक्त महाप्रबंधक, मा.व्हि.पी.दास उप महाप्रबंधक, मा.निलेश खेडीकर भुमिगत खान प्रबंधक, निरज कुमार उपस्थित थे और समस्त अधिकारी, कर्मचारी तथा चिखला, सितासावंगी के असंख्य नागरिक उपस्थित थे।