*तुमसर तहसील के नाकाडोंगरी डाकघर में सुविधाओंका अभाव*
*पोलीस कि आवाज*न्युज नेटवर्क रिपोर्ट-केन्द्र सरकार द्वारा चलाई जा रही डाकघर की सुविधाऐ पुरे देश मे चल रही है।
नाकाडोंगरी गाव राष्ट्रीय महामार्ग क्र.6पर स्थीत है।व्यावसायिक नगरी होने से यहा पर पंधरा-बीस गावके लोंग देन-देन एवं कार्यालयीन कामकाज हेतु आवागमन करते है।
स्थीत डाकघर मे स्पिड पोस्ट, मनीआर्डर, डाक रजीस्ट्री ऐसी डाकविभाग की सुविधा का अभाव है।
यहा पर तो डाक तिकीट भी नहीं मिलती।गोबरवाही डाकघर को so का दर्जा रहनेसे यहा से सारी सुविधा मिलती है।
नाकाडोंगरी एवं क्षेत्रीय नागरिको के आठ किलोमीटर दुरीपर जाकर डाक सेवाये लेनी पडती है।उन्हे भारी परेशानी का सामना करना पडता है।
नाकाडोंगरी एवं क्षेत्रीय नागरिकोंकी परेशानी देखते हुये नाकाडोंगरी डाकघर को soका दर्जा देकर भंडारा मुख्य डाक कार्यालय सुविधा मुहैया कराना चाहिये ।