Uncategorized

*शान्तिनाथ चैत्यालय का चतुर्थ स्थापना दिन मनाया गया*।

शान्तिनाथ चैत्यालय का चतुर्थ स्थापना दिवस मनाया गया।

पोलीस कि आवाज न्युज नेटवर्क को मिली जानकारी के नुसार कचहरी रोड के सर्वतोभद्र भवन में स्थित जैन धर्म के 16वें तीर्थंकर कल्पतरु,चक्रवर्ती, कामदेव श्री शान्तिनाथ चैत्यालय का चतुर्थ स्थापना दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया।सर्वप्रथम अभिषेक के बादमहती वृहत शांतिधारा करने का सौभाग्य डॉ सौरभ जैन व नमन जैन को मिला। इतनी वृहत शांतिधारा मैनपुरी में प्रथम बार हुई जिसका पाठ प्रसिद्ध विद्वान शास्त्री परिषद के वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ सुशील जैन ने किया। इसके पश्चात 120 अर्घ फलों से भगवान शान्तिनाथ की पूजा एवं विधान किया गया। जिसमें श्रीमती साधना जैन व डॉ स्वाति जैन ने अर्घ समर्पित किए। विश्व शांति की भावना व रोग विघ्न के विनाश हेतु हवन किया गया।सम्मेद शिखर जी में 557 दिन की मौन साधना व इतने दिन में मात्र 61 दिन आहार लेने का संकल्प लिए तपोशिरोमनी आचार्य प्रसन्नसागर जी की साधना निर्विघ्न सम्पन्न होने की सभी ने कामना की। ज्ञातव्य है कि इस चैत्यालय की स्थापना अन्तर्मना के आशीर्वाद से ही 22 अप्रैल18 को हुई थी।

                                                वृद्धाश्रम में सर्वतोभद्र परिवार द्वारा फलों का वितरण

श्री शान्तिनाथ चैत्यालय के चतुर्थ स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में सर्वतोभद्र श्री परिवार द्वारा स्थानीय वृद्धाश्रम में फलों का वितरण किया गया।परिवार की ओर से डॉ सुशील डॉ स्वाति जैन ने आज सुबह वृद्धाश्रम पहुँच कर वहां सभी से मिले व फल वितरित किये।

शाम को सोलहवें तीर्थंकर शान्तिनाथ की 16 दीपकों से भव्य आरती की गई।डॉ सौरभ जैन व भरतपुर से आये कलाकारों ने भजनों द्वारा भक्ति का समां बांध दिया।समाज के लोग भारी संख्या में उपस्थित रहे जिनमें अनन्त कुमार जैन,श्रवण जैन , राजीव जैन, संजय गोल्डी,आदेश जैन,प्रमोद जैन ,अक्षय,शुभम, गौरव,नितिन,गौरव उपवन,नीरज शैलेश,शिवांग,विजयलक्ष्मी,साधना, सुरुचि, छवि , प्राची ,रजनी, नेहा,बॉबी,सुधा,निषंका,प्रियंका, आदि बडीं संख्या में लोग उपस्थित रहे। श्रीमती नेहा प्रवीण जैन कटरा ने चैत्यालय हेतु चमर भेंट किये जिस हेतु सभी ने करतल ध्वनि से स्वागत किया। कार्यक्रम बडीं भक्ति के साथ हुआ जिसका कुशल संचालन डॉ सौरभ जैन,पंडित कमल जैन शास्त्री ने किया।

अगम चौहान(संवाददाता)
मैनपुरी उत्तर प्रदेश

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button