Uncategorized

*अड़तीस कैदी जेल नहीं पहुचे*

पैरोल पर गए 38 कैदी लापता।
मैंनपुरी उत्तर प्रदेश।
अगम चौहान।
कोरोना काल में पेरोल पर रिहा किए गए 38 बंदी लापता हैं। इन बंदियों को पेरोल की अवधि खत्म होने के बाद जेल में वापस लौटना था। लेकिन बंदी अब तक वापस नहीं आए हैं। एक वर्ष से अधिक से लापता इन बंदियों को जेल भेजने के लिए जेल प्रशासन ने एसपी को पत्र लिखा है। लेकिन लापता बंदी जेल नहीं पहुंच रहे। एक बार फिर एसपी से बंदियों को जेल पहुंचाने के लिए पत्राचार किया गया है।
पिछले वर्ष मैनपुरी जिला कारागार से 50 बंदियों को कोरोना के चलते पेरोल पर रिहा कर दिया गया था। कोरोना के चलते उनके पेरोल की अवधि दो बार बढ़ाई गई। पेरोल की अवधि खत्म होने के बाद ये बंदी जेल नहीं पहुंचे हैं। 50 में से 12 बंदी अपने अपराध में कोर्ट से रिहा हो चुके हैं। शेष 38 बंदी जेल नहीं पहुंचे हैं। इनमें से 36 बंदी मैनपुरी के हैं और दो बंदी एटा के हैं। पेरोल पर जेल से रिहा होकर जेल न आने वाले बंदियों में तीन महिला बंदी भी शामिल हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button