*केरोसीन के बिना ग्रामीण हो रहे परेशान*
केरोसिन के बिना ग्रामीण के लोग हो रहे परेशान
पोलीस कि आवाज न्यूज़ नेटवर्क को मिली जानकारी के नुसार घर-घर की जरूरत में काम आने वाला केरोसिन नहीं मिलने से ग्रामीणों को भारी परेशानी से गुजरना पड़ रहा है केरोसिन अपनी त्वरित ज्वलनशील ता के कारण घर घर में उपयोग किया जाता है चूल्हे जलाने से लेकर चिता को आग लगाने तक में ग्रामीण में केरोसिन की जरूरत पड़ती है वर्तमान स्थिति में केरोसिन के लिए ग्रामीण क्षेत्र के नागरिक भटकते नजर आ रहे हैं ग्रामीण क्षेत्रों में लंबे समय से केरोसिन की किल्लत से लोग परेशान है सरकार ने उज्वला गैस का वितरण कर गरीबों को राशन कार्ड पर मिलने वाला केरोसिन बंद कर दिया है गैस महंगा होने से खरीदी करना कठिन हो गया है जिससे ग्रामीण में चूल्हे का भोजन पकाने महिलाएं मजबूर है ऐसे में केरोसिन ना मिलने से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है
लकड़ी का चूल्हा जलाने हुए मजबूर रसोई गैस सिलेंडर खरीदना बस से बाहर
वर्तमान स्थिति में घर घर बिजली पहुंचाने का काम सरकार को ओर से किया जा रहा है इस कारण अनेक घरों में केरोसिन के दिए बंद हो गए हैं परंतु बिजली के दाम बढ़कर प्रतिमाह आने वाला बिजली बिल भर पाना आम नागरिक व मजदूर वर्ग को संभव नहीं हो पा रहा है ऐसे में बकाया बिजली बिल नहीं भरने पर बिजली विभाग कनेक्शन काट रहा है इस कारण अनेक परिवारों को अंधेरे में रहने की नौबत आ गई हैं अब केरोसिन बंद होने से तुमसर तहसील के आदिवासी बहुल गांव में वह ग्रामीण क्षेत्र में अंधेरा छा गया है अभी इस समय ऐसी नौबत आ गई है कि बिजली विभाग सुद्धा लोड शैडिंग करना शुरू कर दी गई है राशन कार्ड का केरोसिन बंद हो गया है वहीं दूसरी और ग्रामीण व दुर्गम क्षेत्र में इन दिनों केरोसिन की किल्लत महसूस हो रही है सरकारी अनाज दुकान के माध्यम से वितरित किया जाने वाला केरोसिन काफी कम उपलब्ध होने के कारण ग्रामीण व दुर्गम क्षेत्र के नागरिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है
रूपसिंग फत्तू जी पिलगर
पत्रकार
पोलीस की आवाज न्यूज़ नेटवर्क