देश
चिखला खान में अग्निशमन सप्ताह का आयोजन…
महाराष्ट्र एवं मध्यप्रदेश राज्य में एकसाथ प्रसारित
पोलीस कि आवाज न्यूज़ मीडिया

गोबरवाही वार्ता:-भारत सरकार के अन्तर्गत मिनी रत्न ए शेड्यूल मॉईल लिमिटेड लिमिटेड चिखला खान में दिनांक १४/०४/२०२४ से २०/०४/२०२४ अग्निशमन का सेवा सप्ताह का आयोजन किया गया है। ईसमें चिखला खान प्रबंधक निलेश खेळेकर द्वारा खान के पिट टॉप कार्यालय में अग्निशमन सप्ताह का उद्घाटन करते हुये अग्निशमन दल एवं बचाव दल का स्वागत किया गया। ईस सप्ताह के दौरान चिखला खान प्रथम एवं द्वितीय वरटीकल शॉप्ट, क्रसिंग, स्क्रीनिंग प्लांट वर्कशॉप तथा खान चिकित्सालय में मॉकड्रील किया गया एवं फायर फायटींग के संबंध में तथा आग से बचाव के संबध में सभी लोंगो को जानकारी प्रदान की गयी। ईस अग्निशमन सेवा सप्ताह के कार्यक्रम में DAV स्कूल सितासावंगी मे स्कूल के सभी कर्मचारी एवं छात्र, छात्राओं को मॉकड्रील के साथ फायर फायटींग की जानकारी से अवगत कराया गया।




