महाराष्ट्र , मध्यप्रदेश राज्य के हर कोने मे फैला हुआ
पोलीस कि आवाज न्युज डिजिटल मिडिया
भंडारा जिल्हा:-भंडारा जिले के तुमसर तहसील में लेंडेझरी वनपरिक्षेत्र अंतर्गत विटपुर रोड के किनारे बिट क्रं.२ में दो बाघों कि आपसी लडाई में पाच वर्षिय पट्टेदार नर बाघ की मृत्यु हो गयी।

मृत बाघ के शरीर पर गहरे जखम दिखाई दिए। वन विभाग द्वारा अंदाजा लगाया गया कि दो बाघो की आपसी लडाई में यह घटना हुयी।
ईस घटना कि खबर मिलतें ही वन विभाग के अधिकारी घटना स्थल पर पहुचे । मृत बाघ पोस्टमार्टम किया गया जिसमें पशु संवर्धन अधिकारी बारापात्रे, चोले, पशु विकास अधिकारी पाटील ईनके उपस्थिति में किया गया।


बाघ का अंतिम संस्कार उपवनस्वंरक्षक राहुल गवई, प्रकाष्ठा अधिकारी साकेत शेंडे, तुमसर वन परिक्षेत्र अधिकारी सी.जे.रहांगडाले, लेंडेझरी वन परिक्षेत्र अधिकारी वैद्य, नाकाडोंगरी वन परिक्षेत्र अधिकारी मनोज मोहिते तथा वन्यजीव रक्षक प्रेमी उपस्थित थे।




