खुर्सापार ग्रामपंचायत को जागतिक बैंक प्रतिनिधीयों की भेट
खुर्सापार ग्राम जल समृद्धि के ओर!
संवाददाता-कोंढाली

संवाददाता-कोंढाली -दुर्गाप्रसाद पांडे
नागपूर जिला परिषद के काटोल पंचायत समिती के आदर्श ग्राम खुर्सापार को *अटल-भूजल योजना के तहत जागतिक बैंक के वरिष्ठ प्रतिनिधीयों निरिक्षण दल 05जनवरी के दोपहर खुर्सापार पहूंचा. यहा पहूंचते ही आदर्श ग्राम के साथ हि जल समृद्ध ग्राम के लिये किये जा रही उपाययोजना के निरिक्षण के तहत रेन हार्वेस्टिंग,अटल भूजल संवर्धन के तहत जारी निर्माण कार्यों का निरिक्षण के साथ ही ग्रामिणो द्वारा जल समृद्ध गांव बनाने के लिये जनसहयोग की जानकारी के लिये, गांव के महिला पुरूषों की खुर्सापार ग्राम पंचायत के छत्रपति शिवाजी महाराज सभागृह में संयुक्त बैठक लेकर तथा गांव के प्रत्येक प्रत्येक प्रभाग में घुमकर उपयोग में लाये जाने वाले पेयजल संयत्रों का प्रत्यक्ष निरिक्षण के लिये जागतिक बैंक के वरिष्ठतम् अधिकारी गण-
सत्य प्रीय, श्रमती जेनेट, एम कुलप्पा, प्रफुल सक्सेना, डॉ उमेश
बालपांडे,तथा खुर्सापार ग्रा प. के उप सरपंच वैशाली कुंभरे, ग्रा प सदस्य मीना कातलाम, अजिंक गजभीये, गोलू प्रदीप सलामे, किशन साठे,, सर्व ग्राम पंचायत सदस्य,
वरिष्ठतम् अधिकारीयों ने स्थानिय किसानों तथा ग्रामवासियों के साथ ग्रा प के छत्रपती शिवाजी महाराज सभागृह में जन संवाद साधा इस अवसर पर
किसान देवेन्द्र महल्ले, अजिंक्य भालेराव, मने साहेब, दिनेश यावलकर, उत्तमराव भिंगारे, विनायक साठे, श्रीमती तायवाडे ताई व अन्य महिलाओंने भी समस्यां के साथ संवाद साधा सम्यस्यांओं का समाधान सहआयुक्त कमलकिशोर फ़ुटाणे, प्रफुल सक्सेना डा उमेश बालपांडे तथा भू जल सर्वेक्षण के अधिकारीयों के समस्याओं का समाधन किया. तथा बताया की खुर्सापार ग्राम जल समृद्धि के ओर बढ रहा है यह समाधान की बात है. कार्यक्रम का प्रास्ताविक तथा अन्य जानकारी सरपंच सुधीर गोतमारे द्वारा दी गयी.
