16 अक्टूबर को होगा अनिष्चितकालीन ‘रेल रोको आंदोलन’
भारतका नंबर वन न्युज नेटवर्क ★पोलीस कि आवाज न्युज नेटवर्क★का समाचार दुसरोंको शेअर कर सकते हैँ

पोलीस कि आवाज न्युज नेटवर्क मीली जानकारी के अनुसार विगत 2 माह से 'पठार संघर्ष समिति' के द्वारा तिरोडी से ईतवारी(नागपुर) ट्रेन का पुन: परिचालन कराने को लेकर विभागीय रेल प्रबंधक (DRM) श्री मनिंदर उप्पल नागपुर इनको लगातार 2 बार ज्ञापन सौंपा गया था,लेकिन DRM नागपुर के चॉकलेटी आश्वासन के कारण 2 माह बित जाने के उपरांत भी आज दिनांक तक तिरोडी से ईतवारी(नागपुर) ट्रेन को पुन: चालू नही किया गया,जिसके कारण पठार संघर्ष समिति के कार्यकर्ता एंव आम जनता मे भारी आक्रोश है!
जानकारी ज्ञात हो की पठार संघर्ष समिति के द्वारा विगत दिनांक 29 अगस्त 2022 को DRM कार्यालय नागपुर जाकर उक्त लोकल ट्रेन का पुर्व समयानुसार परिचालन कराने की मांग की गयी थी अन्यथा 15 दिनों के भितर महकेपार रेल्वे स्टेशन पर विरोध प्रदर्शन कर ‘रेल रोको’ आंदोलन की चेतावनी दी गयी थी,उसी के मद्देनजर DRM कार्यालय नागपुर द्वारा लगातार ‘पठार संघर्ष समिति’ के पदाधिकारियों से संपर्क कर पुन: मुलाखात और लिखित ज्ञापन सौंपने की बात कही गयी ,अत: उसके बाद पुन: 9 सितंबर 2022 को DRM नागपुर श्री मनिंदर उप्पल से विशेष मुलाखात कर तिरोड़ी से ईतवारी (नागपुर) लोकल ट्रेन को पुर्व समयानुुसार पुन: सुरु करने की लिखित मांग की गयी थी लेकिन DRM ने लिखित आश्वासन देने से मना कर दिया था लेकिन मौखिक तौर पर 15 से 20 दिनों मे उक्त ट्रेन का परिचालन करने की बात कही!लेकिन पुरा 1 माह बित जाने बाद भी रेल प्रशासन ने उक्त गंभीर समस्या के उपर कोई ध्यान नही दिया,जिससे पठार संघर्ष समिति एंव जनता के पास अपनी मांग को मनवाने के लिए सिर्फ एकही उपाय बचा है,वह है–‘ अनिष्चितकालिन ‘रेल रोको आंदोलन’

अत: समस्त विषम परिस्थितियां व रेल प्रशासन के उदासिन रवैय्ये को ध्यान मे रखते हुये आगामी 16 अक्टूबर 2022 दिन रविवार को 'पठार संघर्ष समिति' के अाव्हान पर हजारों लोगों के साथ महकेपार रेल्वे स्टेशन पर सुबह 10 बजे वाली तुमसर से तिरोड़ी लोकल ट्रेन को रोककर तिव्र विरोध प्रदर्शन करते हुये "रेल रोको आंदोलन" किया जायेगा,जिसकी समस्त जिम्मेदारी शासन-प्रशासन और रेल विभाग की रहेगी!