Uncategorizedदेश

अखिल भारतीय रेगर महासभा का 7 राष्ट्रीय महासम्मेलन हुआ संपन्न

रामलाल रगेर (राजस्थान प्रतिनिधी)

रेगर समाज का विशाल जनसमूह जयपुर में
झालावाड़ 10 अक्टूबर। अखिल भारतीय रेगर महासभा के तत्वाधान में 7वां राष्ट्रीय रेगर महासम्मेलन के मुख्य अतिथि अशोक गहलोत मुख्यमंत्री राजस्थान सरकार मंच पर विशिष्ट अतिथि मंत्रीगण एवं विधायकगण आदि डा एस.के. मोहनपुरिया कि अध्यक्षता मैं विद्याधर नगर स्टेडियम में झालावाड़ जिले से अखिल भारतीय रेगर महासभा के जिला अध्यक्ष बद्रीलाल तोणकरिया के नेतृत्व में जिले से भारी संख्या में रेगर समाज पुरुष और महिलाओं ने महासम्मेलन में भाग लिया। महासम्मेलन में मंच अतिथियों मैं से गंगा देवी विधायक बगरू ने जयपुर में रेगर समाज के गरीब की बेटी जयपुर में किराए पर कमरा लेकर रहने में असमर्थ रहती हैं इसी कमी को देखते हुए विधायक गंगा देवी ने मुख्यमंत्री से रेगर समाज की बेटियों के लिए जयपुर में रेगर बालिका छात्रावास के लिए मांग की है। दिल्ली से जयपुर पहुंच कर समाजसेवी अखिल भारतीय रेगर महासभा पूर्व महासचिव चतर सिंह रछौया महा सम्मेलन में दूरदराज से आए रेगर समाज बंधुओं को महासम्मेलन के मुख्य स्वागत द्वार पर खड़े होकर अपने हाथों से रेगर समाज बंधुओं को डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की फोटो छपी टी शर्ट, एवं अंबेडकर के पोस्टर वितरण किए मह सम्मेलन में चतर सिंह रछौया आकर्षण का केंद्र रहे। महासम्मेलन में रेगर समाज के कई भामाशाह ने समाज सेवा का लाभ लिया। महासम्मेलन को सफल करने में कुदरत ने भी दिया साथ बेमौसम बारिश के चलते हैं महासम्मेलन समापन तक मौसम साफ रहा। महासम्मेलन में भारी संख्या में रेगर समाज के व्यक्ति मौजूद रहे। जानकारी रामलाल रेगर ने दी।



Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button