… केंद्रीय सामाजिक न्याय राज्यमंत्री रामदास आठवले 20 अगस्ट को करेंगे राजस्थान का दौरा

दलित छात्र की हत्या के सिलसिले मे जालोर सुराणा गाव मे परीजन को मिलेंगे
भारत का नंबर वन न्युज नेटवर्क//चँनल
★★पोलीस कि आवाज★★
संजीव भांबोरे
नई दिल्ली ,जोधपुर, कार्यालय (ऑल इंडिया प्रतिनिधी)
राजस्थान में बढ़ते दलित अत्याचारों को रोकें इस मांग को लेकर केंद्रीय राज्य मंत्री रामदास आठवले 20 अगस्त को दलित छात्र की हत्या के सिलसिले में जालोर (राजस्थान) का दौरा करेंगे . राजस्थान में बढ़ते दलित अत्याचारों को रोकने के लिए राज्य सरकार को अधिक ध्यान देना चाहिए। दलित अत्याचार पर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का बयान निंदनीय है। अन्य राज्यो कि तुलना में दलितों पर राजस्थान में अत्याचार ज्यादा हो रहे हैं!
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने दलितों की भावनाओं को आहत करने वाला बयान दिया है और राजस्थान में दलित अत्याचार की घटना की रिपब्लिकन पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष केंद्रीय सामाजिक न्याय राज्य मंत्री एन. रामदास अठावले ने कड़ी निंदा की है.रामदास अठावले ने कहा कि दलित बच्चे इंद्र को बेरहमी से पीटा गया और मार डाला गया
रामदास अठावले इस घटना स्थल का दौरा करने जा रहे हैं। रिपब्लिकन पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष केंद्रीय राज्य मंत्री रामदास अठावले शनिवार 20 अगस्त को राजस्थान के जालोर के सुराणा गांव का दौरा करेंगे. रामदास अठावले शिक्षक की सांप्रदायिक नफरत के शिकार दलित छात्रों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करेंगे। साथ ही रामदास अठावले जालोर के राजपुरा गांव का दौरा करने जा रहे हैं जहां जालोर में दलित समुदाय के एक संत रबीनाथ महाराज ने आत्महत्या कर ली थी ! जोधपुर , जालौर दौरे से पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री आठवले ने बताया कि राजस्थान में आए दिन दलितों के साथ भिन्न-भिन्न प्रकार की घटनाएं घटित हो रही है ,, राजस्थान की घटना को लेकर पूरे देश के दलितों में रोष व्याप्त हैं !
राजस्थान में दलित अत्याचार के मामले,, एवं मामले की जांच के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त करके इस विषय को संसद में उठाया जाएगा ।
शिल्प एवम् माटी कला बोर्ड, राजस्थान के पूर्व सदस्य अशोक झालामंड ने बताया कि केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले वायुयान से सुबह 10:00 बजे जोधपुर एयरपोर्ट पर पहुंचकर प्रेस मीडिया से मुखातिब होंगे ,,उसके पश्चात सड़क मार्ग से जालौर के सुराणा गांव में दिवंगत इंद्र कुमार के गांव कार द्वारा प्रस्थान करेंगे !
अशोक झालामंड्ड, जोधपुर, पूर्व सदस्य, माटी कला बोर्ड,
राजस्थान सरकार 9521644332
हेमंत रणपिसे, प्रसिद्ध प्रमुख
9004488465 आरपीआई ए, दिल्ली

