मध्यप्रदेश-
पोलीस की आवाज न्यूज नेटवर्क प्रतिनीधी -मध्यप्रदेश
शहडोल जिला-
जोश और जज्बे के साथ ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को सफल बनाने में जुटे ग्रा प धरी नंबर दो के जनप्रतिनिधि



: ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के बारे में जन जागरूकता लाने के लिए स्थानीय जनप्रतिनिधि युवाओं के साथ एक जुट होकर साइकल रैली, बाइक रैली और पैदल मार्च कर रही है। साथ ही स्थानीय स्तर पर विभिन्न समुदायों,संस्थानों और लोगों के साथ मिलकर जागरूकता मुहिम भी चलाई जा रही है।
बुडवा/धरी-नंबर दो-:
आजादी के अमृत महोत्सव को सफल बनाने के उद्देश्य से मध्य प्रदेश के सभी जिलों में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान में शासन, प्रशासन और जन प्रतिनिधि ‘हर घर तिरंगा’अभियान का प्रचार-प्रसार करने में जुट गए हैं, ताकि आजादी के अमृत महोत्सव के जश्न में आम नागरिक अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर सकें। आजादी के अमृतमहोत्सवी पहल पर देशभर में चल रहे ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को सफल बनाने के लिए शहडोल ज़िले के ब्यौव्हारी तहसील के ग्रामपंचायत धरी नं दो के सरपंच रामकुमार पांडे पुर्व सरपंच एडवोकेट मुद्रिका प्रसाद पांडे तथा ग्रा प उपसरपंच तथा ग्रा प सदस्यों युवाओं के सहयोग से राष्ट्र भक्ती-राष्ट्र सेवा के लक्ष्य के साथ राष्ट्र प्रेम की भावना लोगों में जगाने के लिए गांव के युवाओं द्वारा गांव सीमा के सभी क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं।
जन जागरूकता के लिए युवाओं द्वारा जहां साइकल रैली, बाइक रैली और पैदल मार्च कर रही है तो वहीं स्थानीय स्तर पर विभिन्न समुदायों,संस्थानों और लोगों के साथ मिलकर जागरूकता मुहिम भी चलाई जा रही है।
ग्राम प्रधान उप प्रधान ग्रा प सदस्यों तथा युवाओं द्वारा
ग्रा प क्षेत्र के दूर-दराज टोलों और विशेषतौर पर आदिवासी बाहूल क्षेत्रों में राष्ट्र भक्ती पर गीतगायनों के साथ हर घर तिरंगा अभियान को लेकर जागरूकता फैला रही है।
‘हर घर तिरंगा’ अभियान नागरिकों में देशभक्ति की भावना को प्रबल करने काम करेगा। इसलिए इस अभियान को सफल बनाने के लिए ग्रा प प्रतिनीधीयों द्वारा हर वर्ग का सहयोग ले रही है। यह जानकारी ग्राम पंचायत सरपंच रामकुमार पांडे द्वारा दी गयी है ।
