भारत का नंबर वन न्युज नेटवर्क/चँनल
★पोलीस कि आवाज★
प्रेस विज्ञप्ति :गणेश प्रसाद महतो
बोकारो -झारखंड,दिनांक 02 अगस्त 2022।
” भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी,ने बढती महंगाई व बेरोजगारी के खिलाफ शुरु किया जन अभियान,रोजगार की कर रहे हैं मांग ।”-


राष्ट्रव्यापी आह्वान के तहत झारखंड के सभी जिलों धनबाद, गढवा,टन्डवा, राँची,हजारीबाग ,पलामू,कोडरमा,चतरा ,साहेबगंज,एवं अन्य में एवं बोकारो जिले के गोमिया,बेरमो ,बोकारो एवं नावाड़ीह सहित अन्य प्रखंडों मे भा0क0पा के द्वारा धरना,प्रदर्शन,व आमसभा का आयोजन किया गया।इन कार्यक्रमों के माध्यम से देश मे बेलगाम महंगाई पर रोक लगाने तथा खाली पडे पदों पर अविलंब नियुक्ति के लिए जन अभियान शुरुआत की गई। पार्टी के नेताओं ने अपने सम्बोधन मे कहा कि लगातार बढ रही महंगाई,से निम्न वर्ग व मध्यम वर्ग के लोगों की कमर टुट गई है।जीवन यापन दूभर हो गया है। यह वृद्धि केवल खाद्य सामानों मे नही हुई है बल्कि उपयोग की सभी चीजों के दाम काफी बढा दिये गये है।कपडे,साईकिल,स्पेयर पार्ट,दवाइयां,कापी,किताब,पेन,पेन्सिल,स्टेशनरी के समान, महिलाओं के लिएआवश्य्क समान,सिन्दूर,चुड्डी,बर्तन,हवाई चप्पल,जुता इत्यादि सामानों मे डेढ गुणा मूल्य वृद्धि हो गई है। एक तरफ महंगाई बढाई जा रही है दूसरी तरफ देश मे रोजगार के अवसर घटाये जा रहे हैं। वर्तमान वर्ष 2022 के प्रथम चार महीने मे सांख्यिकी कार्य मंत्रालय रिपोर्ट के अनुसार एक करोड से भी अधिक लोगों का अवसर समाप्त क्र दिया गया है,जिसमे महिलाओं की संख्या लगभग 25 लाख है। महंगाई रोकने,व सामानों के दाम घटाने के लिए राष्ट्र व्यापी आन्दोलन पर बल दिया गया।
जिले के सभी प्रभारी अपने जिले मे आन्दोलन को सफल किया।बोकरो जिले मे इफ्तेखार महमूद,पंचांनन महतो,गणेश प्रसाद महतो, मो0 शाहजहाँ,चंद्र शेखर झा ,आफताब आलम, ब्रज किशोर सिंह, प्रद्युम्न सोनी, सुजीत कुमार घोष, सत्येंद्र सिंह ,रामाश्रय सिंह, समीर कुमार हलधर,आई0डी0 सिंह, जानकी महतो, एवं रामेश्वर साव सहित सैकड़ो लोग उपस्थित थे।

